scriptदिग्विजय सिंह का बड़ा बयान 1 हफ्ते में नए पीसीसी चीफ की होगी नियुक्ति | New PCC Chief Appointed in MP one week | Patrika News

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान 1 हफ्ते में नए पीसीसी चीफ की होगी नियुक्ति

locationइंदौरPublished: Feb 16, 2020 02:46:32 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

digvijay singh latest news

BJP नेता के छत्तीसगढ़ में सियासी संकट के दावे पर बोले दिग्गी – नीलामी करने बैठे हैं क्या?

इंदौर : मध्यप्रदेश में लंबे अटकलों के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक हफ्ते में कांग्रेस पीसीसी चीफ PCC Chief के नाम का ऐलान हो जाएगा। दरअसल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है।

इसके पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर नाम पर फैसला होने की भी बात कही जा रही थी। जिसमें चार नाम फाइनल होने की चर्चा थी। इन चार नामों में एक महिला नेता की भी नाम शामिल था। अब इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से जल्द नए पीसीसी चीफ की नियुक्ति होने की बात कही जा रही।

 

इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द होगी। हालांकि इसकी समय सीमा नही बताई। इंदौर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को गुलरेश्वर मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां दिग्विजय सिंह ने कहा वर्तमान में बेरोजगार नाराज, कॉर्पोरेट नाराज, किसान नाराज, व्यापारी नाराज, खुश कौन है? केवल मोदी और शाह खुश हैं। यहां तक की भाजपा के नेता भी नाराज हैं।

बढ़ती महंगाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा एनआरसी, सीएए, एनआरपी जैसे सारे मामले इसलिए ही लाए जा रहे हैं ताकि महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर से जनता का ध्यान हटाया जाए। सिंह ने फिर दोहराया कि मैं एनआरपी और एनआरसी के लिए कोई कागज मांगता हैं तो मैं नहीं दूंगा। उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया से न तो मैं पहले नाराज था और न ही अभी नाराज हूं।

ट्रेंडिंग वीडियो