scriptदो दिन के नवजात को झाडिय़ों में फेंका, चीटियों के काटने से फैला इन्फेक्शन | Newborn Baby thrown into the bush | Patrika News

दो दिन के नवजात को झाडिय़ों में फेंका, चीटियों के काटने से फैला इन्फेक्शन

locationइंदौरPublished: Jul 10, 2019 01:22:12 pm

एमवाय हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती, विधवा महिला मजदूर से मालिक ने कई बार किया दुष्कर्म

indore

दो दिन के नवजात को झाडिय़ों में फेंका, चीटियों के काटने से फैला इन्फेक्शन

इंदौर. धार जिले के डही में एक मां ने अपने दो दिन के बच्चे को झाडिय़ों में फेंक दिया। वहां उस पर चीटियां लग गई। तड़पते नवजात पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़वानी में हालत अधिक खराब होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया। वर्तमान में नवजात एमवाय हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है।
पुलिस जांच में पता चला कि बलात्कार के बाद पीडि़ता ने बच्चे को जन्म तो दे दिया लेकिन समाज के डर से उसे झाडिय़ों में फेंक दिया। डही थाना के ग्राम धरमरायकुआं की महिला मजदूर आरोपी किशोर दरबार के घर काम करती थी। इसी दौरान किशोर ने उसका कई बार बलात्कार किया। महिला ने गर्भ ठहरने की बात बताई तो जान से मारने की धमकी दी। 7 जुलाई को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
झाडिय़ों में नवजात मिलने की सूचना के बाद जांच शुरू की, जिसमें गांव की महिला ने नवजात फेंकने की बात कही। साथ ही महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की घटना बताई, जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
विजय वास्केल, थाना प्रभारी डही
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो