scriptमहिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें | newly married lady professor suicide case in indore | Patrika News

महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें

locationइंदौरPublished: Jan 11, 2020 12:10:54 pm

होस्टल अपने नाम कराना चाहते थे सास, ससुर, जेठ और पतिदादी, मामा व अन्य के बयान पर चार आरोपियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज, सभी जेल गए

महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें

महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें

इंदौर. 9 अक्टूबर को रॉयल बंगलो शिवालय निवासी नवविवाहिता महिला प्रोफेसर प्रिया मुंशी भाटिया (30) ने खुदकुशी कर ली थी। प्रकरण की जांच में पुलिस को पता चला, मृतका के नाम एक होस्टल था, जिसे सास, ससुर, पति और जेठ अपने नाम कराने का दबाव बनाते थे। ससुराल के चार लोगों को दोषी मान पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें
थाना राजेंद्रनगर टीआइ सुनील शर्मा ने बताया, मामले में जेठ गुरुराज सिंह भाटिया, ससुर मनमोहन सिंह, सास रविंदर कौर भाटिया और पति सिमरनजीत सिंह भाटिया के खिलाफ 304 बी, 498 ए, 34 धारा में केस दर्ज किया है। मामले की जांच में मृतका प्रिया के विष्णुपुरी निवासी परिजन ने बयान में बताया कि बचपन में प्रिया के माता-पिता एक्सीडेंट में गुजर गए थे। इसके बाद से प्रिया अपनी दादी के पास रहने लगी।
महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें
मौसी भी उनसे काफी प्रेम करती थी। प्रिया की खुदकुशी की खबर सुनने के बाद सदमे में उनकी भी मृत्यु हो गई। दादी, मामा व अन्य परिजन ने बताया, प्रिया के नाम विष्णुपुरी स्थित एक होस्टल था। आरोप है, शादी के बाद से ही आरोपियों ने उक्त होस्टल अपने नाम करने का दबाव बनाकर प्रताडि़त किया। इस कारण परेशान होकर प्रिया ने यह कदम उठाया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
महिला प्रोफेसर ने की खुदकुशी, ससुरालवालों के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें
यह था मामला

9 अक्टूबर को जेठ गुरुराज सिंह ने पुलिस को प्रिया की आत्महत्या की सूचना दी थी। तब उन्होंने बताया था कि सिमरनजीत से प्रिया की शादी 9 माह पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी और प्रिया शाम को घर पर थी। सास टहलने के लिए घर से निकली। इसके बाद जेठ को उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि प्रिया कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही। उस वक्त गुरुराज और पति सिमरजनजीत सियागंज में थे। उन्होंने प्रिया के मुंह बोले भाई को वहां पहुंचने को कहा। जब दोनों घर पहुंचे तो पता चला कि प्रिया ने फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला था जिसमें मृतका ‘हनी, आइ एम सॉरी, आइ हर्ट यू’ शब्द लिखे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो