must read : यूपी से पढ़ाई करने आई छात्रा ने लगाई फांसी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल बंगलो शिवालय में रहने वाली प्रिया मुंशी (30) पति सिमरनजीत सिंह भाटिया ने बुधवार रात घर के बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें दुख पहुंचाने व माफी मांगने का जिक्र किया गया है। ससुर मनमोहन ने बताया कि बहू शहर के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थी। वह पीएसडी कर रही थी। रोज सुबह पढ़ाने के लिए कॉलेज जाती और शाम को घर आ जाती थी।
कल शाम किन्हीं वजहों से खाना ना खाते हुए अपने कमरे में थी। उस समय मैं घर पर नहीं था। पत्नी सुखविंदर कौर भाटिया ने फोन कर बताया कि प्रिया दरवाजा नहीं खोल रही है। परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। कई बार उसे फोन भी किया। इस पर प्रिया के मुंह बोले भाई फखरुद्दीन आरिफ को घर भेजकर बलपूर्वक दरवाजा खुलवाया तो वह फंदे पर लटकी मिली। उसने साड़ी से फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत फंदे पर उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
must read : दशहरे पर जिन्हें पहनाना थे नए कपड़े वो कफन में हुए विदा, मां की चीत्कार से फट गया कलेजा 8 माह पहले ही करवाई थी शादी दुखी ससुर ने बताया कि वह 17 साल से प्रिया की देखरेख कर रहे हैं। बचपन में ही उसके माता पिता गुजर गए थे। उनका बेटा और प्रिया दोनों साथ-साथ स्कूल में पढ़े हैं। करीब 8 माह पूर्व हमने खुश होकर दोनों की शादी कर दी। इस घटना से परिवार दुखी है। हमें भी नहीं पता की बहू ने किन वजहों से यह कदम उठाया है।