scriptराजबाड़ा और गोपाल मंदिर के लिए मांगी होलकर शासन से जुड़ी सामग्री | nigam ask Holkar age related Material for Rajwada and Gopal Mandir | Patrika News

राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के लिए मांगी होलकर शासन से जुड़ी सामग्री

locationइंदौरPublished: May 25, 2019 11:17:20 am

Submitted by:

Uttam Rathore

ऐतिहासिक धरोहर संवारने के लिए जनता से मांगा सहयोग, वस्तु देने वाले लोगों की नाम पटिट्का लगाएगा निगम

rajbada

राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के लिए मांगी होलकर शासन से जुड़ी सामग्री

इंदौर. शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़ा और गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार करने के साथ संवारने का काम नगर निगम कर रही है। इन दोनों ऐतिहासिक धरोहर के लिए निगम ने जनता से सहयोग मांगा है। इसके तहत होलकर शासनकाल से जुड़ी सामग्री मांगी गई है, जिसे सहजकर राजबाड़ा और गोपाल मंदिर में रखा जाएगा। होलकरकालीन वस्तु देने वाले लोगों की नाम पट्टिका भी निगम लगाएगा।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजबाड़ा और गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार कर संवारने का काम चल रहा है। इस काम के चलते राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के अंदर काफी बड़ी जगह खाली निकली है। निगम ने इसमें कला वीथिका खोलने का फैसला लिया है। ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व की कला वीथिका के विकास एवं निर्माण के लिए निगम ने शहर की जनता का सहयोग मांगा है। शहर के प्रबुद्ध, कलाप्रेमी, साहित्यिक, पुरातत्विक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी रखने वाले लोगों से होलकर शासन काल से जुड़ी सामग्री मांगी गई है ताकि इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण एवं संवर्धन किया जा सके। होलकरकालीन सामग्री शहर के लोगों से लेकर कला वीथिका का निर्माण करने की वजह शहरवासियों सहित इंदौर में बाहर से आने वाले लोगों को पुरातत्व एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देना है। इसके साथ ही कला और संस्कृति से अवगत कराना है। इसलिए निगम ने शहर की जनता से अनुरोध किया है कि होलकर शासन काल से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराएं। लोगों द्वारा जो सामग्री दी जाएगी उसे कला वीथिका में उनके नाम के साथ ही उसे प्रदर्शित किया जाएगा। लोग सामग्री नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में आकर देने के साथ स्मार्ट सिटी के हैरिटेज एक्सपर्ट प्रवीण श्रीवास्तव और उपयंत्री अभिनव राय से संपर्क कर दे सकते हैं।
यह मांगी सामग्री
जो सामग्री मांगी, उनमें होलकर कालीन फोटो, वस्तु, नक्शे, बाट, सिक्के, पगड़ी, काष्टकला व अन्य जो भी सामग्री हो। अफसरों का कहना है कि कला वीथिका निर्माण होने से लोग होलकरों का इतिहास जान सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो