crime news: कुख्यात मुख्तियार की पूर्व पार्षद पत्नी प्लॉट मालिकों को धमका रही थी, पुलिस ने बडऩगर से पकड़ा
crime news: राधिकाकुंज कॉलोनी में प्लॉट धारकों को धमकाकर कब्जा कर मकान, दुकान बनाने वाले कुख्यात मुख्तियार की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पूर्व पार्षद है और बडऩगर में खेत में छिपी हुई थी।
इंदौर
Updated: February 21, 2022 06:59:10 pm
विजयनगर टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक राधिका कुंज कॉलोनी के प्लॉटों पर मुख्तियार, अमरसिंह, अर्जुन समेत कई लोगों ने कब्जा कर वहां मकान, दुकानें बना ली थीं। प्लॉट मालिकों को पिस्टल दिखाकर धमकाकर भगाने के बाद आरोपी वहां दुकानें किराए पर चलाकर लाखों रुपए कमा रहे थे। पुलिस ने दो साल पहले अलग-अलग मुख्तियार व साथियों पर करीब 16 केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर अवैध कब्जों को ढहा भी दिया था।
अक्टूबर 2021 में पुलिस को एजाज अहमद निवासी नेताजी सुभाष मार्ग ने शिकायत की थी। फरियादी का राधिकाकुंज कॉलोनी में प्लॉट है। वह प्लॉट पर गया तो वहां मुख्तियार की पत्नी सब्बो उर्फ शबनम (40) निवासी राधिका कुंज कॉलोनी अपने रिश्तेदार आशिक के साथ पति मुख्तियार के नाम पर धमकाने लगी। प्लॉट पर कब्जा कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन शबनम फरार हो गई थी। हाल ही में उसके बडऩगर में होने की जानकारी मिली। चूंकि दूर से वाहनों पर नजर रखी जा रही थी, इसलिए पुलिस टीम करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल पहुंची। पुलिस टीम ने बडऩगर के खेत पर बने एक मकान पर छापा मारकर शबनम को गिरफ्तार किया। शबनम से पता चला कि मुख्तियार की कुछ समय पहले जमानत हुई है, लेकिन वह अभी उज्जैन जकिया गया। पुलिस टीम उसे लेकर इंदौर पहुंची। पूर्व के मामलों में जमानत पर छूटे अमरसिंह व अन्य के खिलाफ पुलिस के पास फिर धमकाने की शिकायतें मिली हैं। पुलिस जांच कर रही है। मुख्तियार के भतीजे आसिफ की भी हत्या के मामले में विजयनगर पुलिस को तलाश है। उसके भी खेत में होने की सूचना थी, लेकिन वह नहीं मिला।

crime news: कुख्यात मुख्तियार की पूर्व पार्षद पत्नी प्लॉट मालिकों को धमका रही थी, पुलिस ने बडऩगर से पकड़ा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
