Indore News : अब पूजन सामग्री लेने घर-घर पहुंचेगा ई रिक्शा
इंदौरPublished: May 31, 2023 11:17:13 am
राऊ विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में हर सोमवार को घूमेंगे वाहन


Indore News : अब पूजन सामग्री लेने घर-घर पहुंचेगा ई रिक्शा
इंदौर. पूजन सामग्री लेने के लिए अब घर-घर ई रिक्शा पहुंचेगा। राऊ विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में ई रिक्शा घूमकर सामग्री लेगा। इसकी शुरुआत कल मां अन्नपूर्णा मंदिर से की गई। वार्डों में यह रिक्शा हफ्ते में एक दिन घूमेगा।