यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का ठेका देने के लिए निगम ने पिछले दिनों टेंडर जारी कर दिए हैं, जो 31 मार्च बाद खुलने वाले हैं। इसके साथ ही 25 मार्च को टेंडर को लेकर प्री-बीट मीटिंग हो चुकी है। इसमें सूरत (गुजरात) की दो-तीन कंपनियों ने यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर ले जाने में रुचि दिखाई है। इसके अलवा गुजरात की ही तीन-चार अन्य कंपनियों ने भी निगम उद्यान विभाग अफसरों से फोन पर इस बारे में चर्चा की है। पेड़ कटवाकर पैसा कमाने का संभवत: यह निगम के लिए पहला मौका होगा।
15 लाख चाहिए निगम को खंडवा रोड पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की निगम अफसरों ने 15 लाख रुपए कीमत आंकी है। इतना ही पैसा निगम को चाहिए, इससे कम नहीं। जो ऑफर बुलाए गए हैं, उसमें अगर कोई 15 लाख रुपए से ज्यादा देगा, तो पेड़ काटकर ले जाने का ठेका उसे दे दिया जाएगा।
100 से ज्यादा पेड़ काटे निगम खंडवा रोड पर टंट्या मामा चौराहा (भंवरकुआं) से तेजाजी नगर चौराहा तक रोड चौड़ीकरण कर रहा है। इसमें 950 से ज्यादा पेड़ बाधित हैं, जिन पर निगम कुल्हाड़ी चलवा रहा है। अभी तक 100 से ज्यादा पेड़ तेजाजी नगर चौराहा की तरफ से क्वींस कॉलेज तक काटे जा चुके हंै। इधर, 950 पेड़ों में से 400 से ज्यादा यूकेलिप्टस के हैं। इनको कटवाकर निगम पैसे कमाएगा, क्योंकि ये पेड़ दवाइयां बनाने के काम आते हंै।
100 पेड़ों को बचाएंगे उद्यान विभाग के अफसरों का कहना है कि रोड चौड़ीकरण में 100 पेड़ों को बचाया जाएगा। इसके लिए पेड़ ट्रांसप्लांट की तैयारी की जा रही है। बड़, आम, पीपल और नीम चार प्रकार के पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इनके लिए जगह तलाशी जा रही है।
आधे एरिया में चल रहा काम निगम खंडवा रोड पर भंवरकुआं से तेजाजी नगर चौराहा तक सिक्स लेन सडक़ का सीमेंट-कॉन्क्रीट से निर्माण कर रहा है। सडक़ विस्तारीकरण और चौड़ीकरण के लिए निगम को 53 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा दी गई है। इस राशि से 6.50 किलो मीटर लंबी और 31.70 मीटर यानी 104 फीट चौड़ी सडक़ बनाई जा रही है। निगम योजना शाखा ने रोड बनाने का काम तेजाजी नगर चौराहा की तरफ से शुरू किया है, जो कि आधा एरिया यानी साढ़े 6 में से साढ़े 3 किलो मीटर तक पहुंच गया है। तेजाजी नगर से क्वींस कॉलेज तक के इस टुकड़े में ज्यादा बाधक निर्माण नहीं हैं। रोड का बेस तैयार किया जा रहा है। कॉन्क्रीट करने में समय लगेगा।
एक वर्ष में बनेगी सडक़ योजना शाखा के अफसरों की मानें तो सडक़ बनने में पूरा एक वर्ष लगेगा। यह टारगेट लेकर ही काम किया जा रहा है। रोड चौड़ीकरण होने से न केवल यहां का यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों को आवागमन में भी राहत मिलेगी। अभी एक तरफ का रोड बन रहा और दूसरी तरफ ट्रैफिक चल रहा है। तेजाजी नगर की तरफ से रोड बनाने के साथ ड्रेनेज की पाइप लाइन डालने को लेकर भी काम चल रहा है।
ज्यादा पैसा देने वाले को देंगे ठेका खंडवा रोड पर भंवरकुआं से तेजाजी नगर चौराहा तक बनने वाली सडक़ में 950 से ज्यादा पेड़ बाधित हैं। इनमें 400 से ज्यादा यूकेलिप्टस के हैं। इनको काटकर ले जाने के लिए टेंडर बुलाए हैं, जो 31 मार्च को आने के बाद दो-चार दिन में खुलेंगे। जो कंपनी निगम की तय राशि 15 लाख रुपए से ज्यादा देगी, उसे ठेका दिया जाएगा।
- चेतन पाटिल, उद्यान अधिकारी, नगर निगम