अब साइबर ठगी पर भी बीमा लाभ, 1000 रुपए में एक लाख का कवर
इंदौरPublished: Nov 20, 2023 12:53:55 pm
एक्सक्लूसिव- 5 साल में हुए 71 करोड़ के फ्रॉड, बीमा कंपनियाें ने शुरू की पॉलिसी


अब साइबर ठगी पर भी बीमा लाभ, 1000 रुपए में एक लाख का कवर
प्रमोद मिश्रा
इंदौर.
इंटरनेट के जमाने में साइबर फ्रॉड भी तेजी से बढ़ा है। पिछले 5 साल में प्रदेश में 71 करोड़ के फ्रॉड के केस दर्ज हुए हैं। व्यापारी-उद्योगपति, रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता सहित हर व्यक्ति साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग के निशाने पर है। करीब 80 प्रतिशत केस में रिकवरी भी नहीं हो पाती है। ऐसे में राहत भरी खबर आई है। एक राष्ट्रीयकृत कंपनी के साथ दो निजी कंपनियों ने साइबर फ्रॉड को कवर करने की पॉलिसी जारी की है। राष्ट्रीयकृत बीमा कंपनी की पाॅलिसी व्यक्तिगत साइबर फ्रॉड को कवर करती है। एक लाख तक के साइबर फ्रॉड को साल में एक हजार रुपए व टैक्स जमा कर कवर किया जा सकता है।