scriptमध्य प्रदेश की राजनीति में पुत्रों को पिता का सहारा | NOW, SON ERA START IN POLITISC IN MP | Patrika News

मध्य प्रदेश की राजनीति में पुत्रों को पिता का सहारा

locationइंदौरPublished: Aug 15, 2018 06:49:59 pm

Submitted by:

amit mandloi

ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र मैदान में, दिग्विजय सिंह के पुत्र बन चुके विधायक

MP POLITICAL NEWS

मध्य प्रदेश की राजनीति में पुत्रों को पिता का सहारा

भाई-भतीजावाद के आरोप लगाती भाजपा भी अछूती नहीं

हरीश बरोनिया

इंदौर. भारतीय राजनीति में सभी पार्टियों में भाई-भतीजावाद हावी है। कांग्रेस इस मामले में सर्वोच्च शिखर पर है। अब इससे भारतीय जनता पार्टी भी अछूती नहीं है। अब मप्र में कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही बड़े नेताओं के पुत्रों ने इन्ट्री कर ली है। इन पुत्रों को अपने पिता का सहारा मिला है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह ने राजनीति में आने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मप्र के उपचुनावों में प्रचार भी किया है। उन्होंने भोपाल के बिट्ट्न मार्केट में फ्लावर शॉप ओपन की थी। इसके साथ ही विदिशा में सुधामृत दूध (लगभग 65 रुपए लीटर) की भी प्लानिंग है। पिता के क्षेत्र सीहोर के बुधनी क्षेत्र में पिता का प्रचार कर चुके है और कई मौकों पर भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मप्र के पूर्व दिग्गज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय अपने पिता के क्षेत्र महू में लगातार दौरे कर रहे है। रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से लोगों में पैठ जमा रहे है।
कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन भी राजनीति में आने वाले है। पिता के शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार करते रहते है। हाल ही में अशोक नगर में एक चाट के ठेले पर चाट बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खिलाई थी। पिता के चुनाव प्रचार में साथ रहते है।
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से विधायक है और कांग्रेस की युवा ब्रिगेड में रहे है। कई मौकों पर भाजपा सरकार का विरोध कर चुके है।

पूर्व सांसद प्रेमचंद बोरासी ‘गुड्डू’ के पुत्र अजीत बोरासी को मप्र कांग्रेस की युवा विंग की कमान मिली है और पिता के विधानसभा क्षेत्र आलोट में जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी के पुत्र पिन्टू जोशी ने भी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 3 में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है, उन्हें उम्मीद है कि इस बार विधानसभा में कांग्रेस की ओर से टिकिट मिल सकता है।
अमित शाह ने कहा था योग्य को देंगे टिकिट
हाल ही में पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि पार्टी योग्यता के आधार पर टिकिट देगी न कि नेता पुत्र होने के नाते।
यह नेता पुत्र है कतार में
इन नेता पुत्रों के अलावा मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में कई कांग्रेस-भाजपा सांसद, विधायक के पुत्र व पत्निया भी चुनावी मैदान में सामने आती रही हैं, कई और नेता पुत्र इस विधानसभा चुनाव में राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा के पुत्र त्रिशमूल झा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुत्र सुकर्ण मिश्रा, मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह भी राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो