7 हजार से ज्यादा एनआरआइ आएंगे
सम्मेलन में 7 हजार से ज्यादा एनआरआइ के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 2 हजार वीआइपी श्रेणी के भी होंगे। इनके साथ सुरक्षा संबंधित लोग व अधिकारी भी होंगे। सम्मेलन में पहले दिन शुभारंभ के साथ विचार सत्र होते हैं। पिछले साल थीम आत्मनिर्भर भारत के लिए योगदान था। यह 17वां सम्मेलन है। इसमें दुनियाभर में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक हिस्सा लेते हैं।
इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस मनाए जाने के पीछे यहां से दुनियाभर से कनेक्टिविटी सबसे ज्यादा है। इसी दौरान इन्वेस्टर्स समिट भी होगी। यह इन्वेस्टर्स समिट 7 और 8 जनवरी 2023 को होगी। इसके बाद 9 और 10 को प्रवासी भारतीय दिवस पर कार्यक्रम होगा। गौरतलब है कि महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे। भारतीयों को जोड़ने के मकसद से 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। पिछले साल कोरोना के कारण यह आयोजन वर्चुअल रूप से किया गया था।
पीएम मोदी के नाम पर ऑनलाइन ठगी, मंदिर का पुजारी बनकर कई व्यापारियों से मांगी बड़ी रकम
यहां लगेगी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, जानिए क्या है इसकी खास बातें