script9 अंक वाले आज सतर्क रहें पड़ सकती है बॉस से डांट | numerology of 18th july 2017 | Patrika News

9 अंक वाले आज सतर्क रहें पड़ सकती है बॉस से डांट

locationइंदौरPublished: Jul 18, 2017 09:00:00 am

Submitted by:

amit mandloi

अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन 

numerology

numerology

इंदौर. जन्म : 01, 10, 19, 28
भाइयों के साथ बिगड़े हुए व्यापारिक संबंधों को सुधारने के लिए अपनी सोच में व्यापक परिवर्तन करना होगा। धर्म के क्षेत्र में सेवा के मार्ग को अपनाने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए – गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

जन्म : 2, 11, 20, 29
अपने से वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को ही सर्वोपरि न मानें, अपितु अपने ज्ञान का भी समुचित उपयोग करने की कोशिश करें। अंधविश्वासी बनने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

जन्म : 3, 12, 21, 30
व्यक्तिगत समस्याओं में आपके धैर्य की परीक्षा होगी। कारोबार के लाभांश में अचानक आई कमी को दूर करने के लिए गुणवत्ता पर पहले से अधिक ध्यान देना होगा।
अनुकूलता के लिए- अशोक के वृक्ष का पत्ता अपने पास में रखें।

जन्म : 4, 13, 22, 31
घर की सुविधाओं पर अपनी हैसियत से अधिक खर्च होने से परेशानी अनुभव होगी। शरीर के स्वस्थ रहने से शांति व सुकून का अनुभव होगा व कार्य भी समय पर होंगे।
अनुकूलता के लिए – भिक्षुक का अपमान करने से बचें।

जन्म : 5, 14, 23
नौकरों के साथ पहले के बजाय धैर्य की कमी देखते हुए व्यवस्थित व्यवहार करना होगा। दूर जगह की यात्रा के चलते अचानक आए खर्चों से आप पर अत्यधिक बोझ रहेगा। 
अनुकूलता के लिए – बच्चों के प्रति नाराजगी दिखाने से बचें।

जन्म : 6, 15, 24
धार्मिकता के उन्माद में फंसने से बचें। स्वास्थ्य के कारण घर के रुटीन में परिवर्तन करना होगा। कठोर परिश्रम से शारीरिक क्षमता काफी हद तक प्रभावित होगी।
अनुकूलता के लिए – गाय के गोबर से बने कण्डे की धूप दें।

जन्म : 7, 16, 25
कर्ज को कम करने के प्रयास सार्थक होंगे। तालमेल से व्यक्तिगत कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कार्य-स्थल पर असहयोग के कारण दिए गएकार्य समय पर पूरे करने में परेशानी आएगी। 
अनुकूलता के लिए – गोपनीय तरीके से दान करें।

जन्म : 8, 17, 26
पारिवारिक मुकदमों को अंधविश्वास से परे हटकर लडऩा होगा। सांस्कृतिक कार्यों में रुचि के कारण भाग लेने के अवसर आने से जेब पर अतिरिक्तबोझ आ सकता है।
अनुकूलता के लिए – देवी मंदिर में 11 नींबुओं की माला चढ़ाएं।

जन्म : 9, 18, 27
नौकरी में अधिकारियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। परिवार के प्रति भावनात्मकता लाना जरूरी होगा। धार्मिक आस्था बने रहने से मंदी का असर महसूस नहीं होगा।
अनुकूलता के लिए – लाल रंग के वस्त्र धारण करने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो