script5 अंक वाले आज तनाव से दूर रहने की कोशिश करें | numerology of 23rd september 2017 | Patrika News

5 अंक वाले आज तनाव से दूर रहने की कोशिश करें

locationइंदौरPublished: Sep 23, 2017 10:23:59 am

अंक ज्योतिष से जानें कैसा बीतेगा आज आपका दिन

numerology

numerology

इंदौर. जन्म : 01,10,19,28
निजी संबंधों को सहजता से चलाने के लिए अपने विचारों को थोपने की कोशिश न करें। महत्वपूर्ण कार्यों में कानूनी उलझनें दूर होने से मानसिक चिंता कम होगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फलों का सेवन कर घर से निकलें।
जन्म : 2,11,20,29
जमीन से जुड़े कार्यों में अल्पकालीन समय के लिए आई उठा-पटक के मद्देनजर अपने निर्णय में बदलाव करने से बचें। बीमारी का वहम रूटीन के काम प्रभावित करेगा।
अनुकूलता के लिए- कनेर के पुष्प की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।
जन्म : 3,12,21,30
किसी अच्छी योजना में निवेश करने के लिए रखे गए धन का अन्य कार्य में उपयोग होने से मन अप्रसन्न रहेगा। पूरे समय स्वकार्यों में पूर्ण संतुष्टि व आत्मसम्मान का भाव रहेगा।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित द्रव्य का छिडक़ाव करें।
जन्म : 4,13,22,31
सामूहिक जलसों या कार्यक्रमों में भाइयों का अनपेक्षित सहयोग बड़ी राहत प्रदान करेगा। सफलता पाने के लिए पहले से कहीं अधिक परिश्रम करना होगा।
अनुकूलता के लिए- रुपयों के लेन-देन से बचकर रहें।
जन्म : 5,14,23
जीवन की भागदौड़ के कारण उपजे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए मनोरंजन का सहारा भी काम नहीं आएगा। मानसिक रूप से शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
अनुकूलता के लिए- निर्वाण मंत्र का जप करें।
जन्म : 6,15,24
दोस्तों के बहकावे में आकर चुनौतीपूर्ण काम करने से हास्यास्पद स्थिति बन सकती है। घरेलू कलह के धीरे-धीरे कम होने से दैनंदिनी के जरूरी कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- दिन के कुछ समय मौनव्रत का पालन करें।
जन्म : 7,16,25
विद्यार्थियों का पूरा समय नए विचारों को ग्रहण करने व आत्मविश्वास में वृद्धि करने में व्यतीत होगा। निजी कार्य से कहीं दूरस्थ जगह की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रात: काल कुछ समय श्रीकृष्ण का स्मरण करें।
जन्म : 8,17,26
करीबी व्यक्तिसे भावावेश में आकर बोले गए कटुशब्द परेशानी का कारण बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में आई नीरसता सतत प्रयास से दूर होगी। लघु धार्मिक यात्रा क? योग ?? बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- दूध मिश्रित जल से सूर्य को अघ्र्य दें।
जन्म : 9,18,27
भाग्य के सहारे मिली सफलता नया काम करने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यालय की वस्तुओं का अत्यधिक ध्यान रखना होगा। योग्यता से बढक़र बातें करना परेशानी का कारण बन सकता है।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के प्रयोग से बचकर रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो