scriptVIDEO : माफियाराज को क्लीन करने मेंं जुटे अफसर, 10 केस दर्ज, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार | Officers engaged in cleaning Mafiaraj, 10 cases registered, 5 accused | Patrika News

VIDEO : माफियाराज को क्लीन करने मेंं जुटे अफसर, 10 केस दर्ज, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: Dec 15, 2019 04:25:02 pm

जमीन धोखाधड़ी और अवैध वसूली की शिकायतों पर हुई कार्रवाई

VIDEO : माफियाराज को क्लीन करने मेंं जुटे अफसर, 10 केस दर्ज, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

VIDEO : माफियाराज को क्लीन करने मेंं जुटे अफसर, 10 केस दर्ज, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर. माफियाराज को खत्म करने को लेकर शुरू हुई मुहिम में शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग थानों में दस केस दर्ज किए हैं। इनमें वे आरोपी शामिल हैं जो जमीन की धोखाधड़ी से लेकर अवैध वसूली के लिए दम खाते हैं। एक कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। धोखाधड़ी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार भी हुए हैं।
एसपी पूर्व मोहम्मद यूसुफ़ क़ुरैशी ने बताया कि धोखाधड़ी मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने हेमंत यादव को गिरफ्तार किया है। उसके सहित 13 अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। शनिवार रात सियागंज इलाके में हेमंत का जुलूस भी निकाला गया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा लसुडिय़ा पुलिस ने शिव नारायण अग्रवाल के खिलाफ तुलसी नगर में हुई गड़बड़ी को लेकर सहकारिता विभाग के अफसर की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
खजराना पुलिस ने बब्बू उर्फ़ सुल्तान शेख़ व अन्य साथियों के खिलाफ न्याय नगर संस्था में प्लॉट की गड़बड़ी मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शनिवार रात पुलिस ने बब्बू को गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला। बब्बू का नाम पहले सदर बाजार में हुए गुंडे शहजाद लाला की हत्या में आ चुका है। इसी तरह आज़ाद नगर पुलिस ने शेख़ मुश्ताक़ और शेख़ इस्माइल सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। जमीन धोखाधड़ी की कई शिकायतें मिल रही है। इनमें जांच के बाद केस दर्ज किया जा रहा है। इसी तरह लसुडिय़ा पुलिस ने केबल व्यवसायी को रुपए के लिए धमकाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ भी अवैध वसूली का केस दर्ज किया है। इनकी तलाश भी की जा रही है वहीं माय होम संचालक जीतू सोनी, निखिल कोठारी व अन्य के खिलाफ भी शनिवार रात अवैध वसूली का केस लसुड़िय़ा पुलिस ने दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो