scriptVIDEO : मंगेतर को पैसे देने के लिए की वृद्धा की हत्या, आरोपी से मिला 8 लाख का माल | Old women murdered for giving money to fiance | Patrika News

VIDEO : मंगेतर को पैसे देने के लिए की वृद्धा की हत्या, आरोपी से मिला 8 लाख का माल

locationइंदौरPublished: Oct 17, 2019 05:50:30 pm

Submitted by:

bhupendra singh

मुंबई से पकड़ाया महिला की हत्या का आरोपित

VIDEO : मंगेतर को पैसे देने के लिए की वृद्धा की हत्या, आरोपी से मिला 8 लाख का माल

VIDEO : मंगेतर को पैसे देने के लिए की वृद्धा की हत्या, आरोपी से मिला 8 लाख का माल

इंदौर. जय जगत कॉलोनी में वृद्ध महिला की हत्या कर फरार आरोपित को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपित मोबाइल का जानकार होने की वजह से बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अन्नपूर्णा इलाके के जय जगत कॉलोनी में प्रेमा (70) पति ईश्वर झमटानी की हत्या का खुलासा हुआ था। घर के सामने रहने वाले दीपेश गंगवानी (22) ने उनकी हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक दीपेश की एक युवती से शादी तय हुई थी। दुकान चलाने के लिए उसने युवती से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। दुकान बंद होने के चलते वह रुपए नहीं लौटा पाया। वहीं युवती ने उधार रुपए वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। दुकान बंद होने से आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी।
इसी के चलते वह परेशान रहने लगा। तभी उसे लगा कि वृद्धा अकेली रहती है। उनके पास काफी पैसा भी है। उनकी हत्या कर पैसा लूट लेगा तो उसकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। मंगेतर को भी वह उधार लिए रुपए वापस कर देगा। इसके बाद शनिवार अलसुबह 5 बजे वह प्रेमा के घर में दाखिल हुआ। दरवाजा खुला होने से सीधे कमरे में चला गया। प्रेमा को सामने देख कपड़े से गला कसकर हत्या कर दी। घर से दो सोने के कड़े, सोने के टाप्स, सोने की अंगूठी, करीब पचास हजार रुपए उसने चुरा लिए। रात 8.11 बजे जब बहू ने प्रेमा को फोन किया तो उसी ने डॉक्टर बनकर बात की। इससे लग रहा था कि अलसुबह से रात तक वह घर में ही था। जब लगा कि परिवार के लोग आने वाले हैं तो घर के पीछे जाकर छिप गया था। उसे लोगों ने घर के पीछे से भागते हुए देखा था। टीम ने आरोपी के कब्जे से 8 लाख कीमत का लूट का माल बरामद किया है। इसके अलावा 67 हजार से अधिक नकदी भी मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो