scriptसात यात्राओं में 51 हजार से अधिक मातृशक्ति जाएंगी ओंकारेश्वर तीर्थ दर्शन पर | omkareswar jyotirling darshan by matrashakti | Patrika News

सात यात्राओं में 51 हजार से अधिक मातृशक्ति जाएंगी ओंकारेश्वर तीर्थ दर्शन पर

locationइंदौरPublished: Jun 24, 2019 08:49:02 pm

एक दिनी यात्रा में महिला पुरुष और बच्चो को 60 बसों, चार पहिया वाहनों और सैकड़ो दो पहिया वाहन से ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा।
 

omkareshwar jyotirling news

omkareshwar jyotirling

इंदौर। शिव आराधना के माह सावन में हर दूसरे दिन शहर के अलग अलग क्षेत्र से ओंकारेश्वर-ममलेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा। इस महीने में 7 दिन निकलने वाली यात्रा में 51 हजार से अधिक मातृशक्ति शामिल होंगी। इस एक दिनी यात्रा में महिला पुरुष और बच्चो को 60 बसों, चार पहिया वाहनों और सैकड़ो दो पहिया वाहन से ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा। संस्था सृजन के तत्वाधान में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए अलग अलग क्षेत्र में बैठक का दौर जारी है । संस्था अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल संयोजक गोविन्द गोयल और महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि यात्रा 21 जुलाई को कुशवाह नगर चौराहा, 23 जुलाई कालानी नगर चौराहा, 25 जुलाई वृन्दावन कालोनी चौराहा, 27 जुलाई बड़ा गणपति चौराहा, 28 जुलाई मरीमाता चौराहा, मल्हारगंज से जाएगी। यात्रा हर दिन सुबह 7.30 बजे जाएगी और रात को 9 बजे वापस आएगी ।
एक दिनी यात्रा में महिला पुरुष और बच्चो को 60 बसों, चार पहिया वाहनों और सैकड़ो दो पहिया वाहन से ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो