scriptआर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर से विदेशी महिला ने दोस्ती कर लगा दी 14 लाख की चपत | online fraud | Patrika News

आर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर से विदेशी महिला ने दोस्ती कर लगा दी 14 लाख की चपत

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2019 10:16:45 pm

गिफ्ट के नाम पर दिया था झांसा

crime

आर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर से विदेशी महिला ने दोस्ती कर लगा दी 14 लाख की चपत

इंदौर. आर्मी के रिटायर्ड अफसर को फोन पर महंगा गिफ्ट खुलने का झांसा देकर धीरे-धीरे कर करीब साढ़े 14 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने ठगने वालों पर केस दर्ज किया है।
एमआईजी थाना प्रभारी नितिन पटेल के मुताबिक, जानकीलाल खत्री (65) निवासी सांघी कॉलोनी की शिकायत पर सराह एंजेला, मो. सालेह निवासी दिल्ली, अजय वर्मा, राजकुमार निवासी दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकीलाल आर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर है। करीब दो साल पहले उन्हें सराह एंजेला ने फोन किया था। विदेशी महिला ने फोन के जरिए फरियादी से बात की और उन्हें अपनी बातों में उलझाकर दोस्ती कर ली। कई बार फोन पर बात करने के बाद दोस्त के रूप में उसने महंगा गिफ्ट भेजे की जिद की और बाद में बताया कि गिफ्ट भेज दिया है। एंजेला ने फरियादी को गिफ्ट भेजने की बात कही, इसके बाद कस्टम विभाग के अफसर के नाम से फरियादी को फोन कर बताया गया कि उनका महंगा गिफ्ट आ गया है लेकिन उसे छुड़वाने के लिए राशि भेजना होगी। फरियादी उनकी बातों में आ गए और कस्टम से गिफ्ट हासिल करने के लिए राशि जमा कर दी। एक बार राशि देने के बाद अन्य कई कारण बताते हुए बार-बार उनसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया। दूसरी ओर महिला भी उन्हें झांसा देती रही। बाद में गिफ्ट को कस्टम से छुड़ाने के नाम पर धीरे-धीरे कर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 14 लाख 49 हजार रुपए जमा करा लिए गए। बाद में भी पैसों की मांग की जा रही थी लेकिन फरियादी ने राशि जमा नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिन बैंक खातों में राशि जमा की गई वे दिल्ली के है। पुलिस अब आगे जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो