scriptलोकमाता अहिल्या की धूमधाम से मनाई २२३वीं पुण्यतिथि | paalakee mein nikalengee maa ahilya | Patrika News

लोकमाता अहिल्या की धूमधाम से मनाई २२३वीं पुण्यतिथि

locationइंदौरPublished: Sep 08, 2018 11:07:03 am

Submitted by:

Mohit Panchal

प्रतिमा पर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर किया पूजन

maa ahiliya

लोकमाता अहिल्या की धूमधाम से मनाई २२३वीं पुण्यतिथि

इंदौर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की २२३वीं पुण्यतिथि आज धूमधाम से मनाई जा रही है। अल सुबह अहिल्या प्रतिमा पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक पूजन से सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम को पालकी यात्रा के साथ समाप्त होगा। यात्रा में अहिल्याबाई के वंशज व महाराष्ट्र के मंत्री श्रीराम शिंदे भी शामिल होंगे।
इंदौर की शासक और देशभर की पवित्र नदियों पर सुंदर घाट व शिव मंदिरों का निर्माण कराने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह ५.३० बजे से राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर कार्यक्रम शुरू हुए। बारिश को देखते हुए बरसाती लगाई गई थी।
संत अण्णा महाराज के सैकड़ों शिष्यों द्वारा पार्थिक शिवलिंग का निर्माण किया गया। बाद में उनका अभिषेक-पूजन के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता व उषा ठाकुर, आइडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, पार्षद सुधीर देडग़े, दीपिका नाचन, सरिता मंगवानी और अशोक डागा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
यहां से काफिला गोपाल मंदिर पहुंचा। सालभर अहिल्या प्रतिमा यहीं रखी रहती है सिर्फ आज के दिन शहर भ्रमण कराया जाता है जिसे उठाने के पहले पूजन होता है। सुबह ९ बजे से इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया गया, ये अनुष्ठान समर्थ मठ के ११ महामात्य द्वारा कराया गया।
नगर भ्रमण पर निकलेंगीं मां अहिल्या
पुण्यतिथि पर वर्षो से पालकी यात्रा निकाली जा रही है। हर साल गांधी हॉल से निकल रही थी, लेकिन उसका जीर्णोद्धार होने की वजह से इस बार चिमनबाग मैदान से शुरू होगी। जेल रोड होते हुए एमजी रोड पहुंचेगी। यहां से नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, यशवंत रोड होते हुए फिर राजबाड़ा गोपाल मंदिर पहुंचेगी।
इस यात्रा में महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री श्रीराम शिंदे शामिल होंगे जो कि अहिल्या के माइके परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा होलकर राजवंश रिचट्र्स होलकर के बेटे यशवंत भी यात्रा में शामिल होंगे। झांकी, अखाड़े, बैंड, डोल, ताशे, लेजीम पार्टी, आर्यवीर दल का मलखम और झाबुआ के ढोल पालकी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो