पलक: …आयुषी ने बड़ा तांत्रिक पकड़ा है। 25 लाख में डील हुई है।
पीयूष जीजू: किससे?
पलक: तांत्रिक से..।
पलक: BM को पागल करके घर बैठाना है।
पीयूष जीजू: कुहू घर आने वाली है। कल कुहू का रूम ठीक हो जाएगा।
पलक: कुहू ने शरद को बोला है कि वो सामने आई तो मैं उसे मार डालूंगी।
पलक: आयुषी ने आकर फिर से काम खराब कर दिया।
पलक: आयुषी ने भाभी और कुहू… के पिक्स जला दिए।
संत भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में महाराज के 2 सेवादारों विनायक और शरद को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पलक ने भय्यू महाराज के अश्लील वीडियो बना लिए थे और इनके माध्यम से ब्लैकमेल करती थी। पलक ने उन पर शादी करने का दबाव भी बनाया लेकिन भय्यू महाराज ने आयुषी के साथ शादी कर ली थी।
कौन है पलक
मध्यप्रदेश के इस बहुचर्चित मामले में पुलिस चालान के मुताबिक भय्यू महाराज ने सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख और पलक पुराणिक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी की थी। ये तीनों महाराज की संपत्ति हथियाने के लिए बड़ी साजिश रच रहे थे। इसके अंतर्गत भय्यू और पलक के कई अश्लील फोटो लिए गए थे जिसके बाद भय्यू महाराज को ब्लैकमेल किया जाने लगा, जिससे वे मानसिक रूप से बीमार हो गए।
डेढ़ लाख रुपये महीना वसूले
पलक दो साल से ज्यादा वक्त से उनके संपर्क में थी। वह महाराज से शादी करना चाहती थी. पलक ने भय्यू को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरु किया. उसने भय्यू महाराज से कहा कि अगर शादी नहीं की तो शनि (दाती) महाराज जैसा हाल कर देगी। पलक और विनायक महाराज से डेढ़ लाख रुपए महीना वसूलते थे। ये आरोपी महाराज से एक करोड़ से ज्यादा की राशि हड़प चुके थे।
पलक ने पूरे आश्रम की संपत्ति को हथियाने के लिए भय्यू महाराज की तिजोरी और दान में आने वाली चीजों का लेखा-जोखा भी अपने नियंत्रण में ले लिया। यहां तक कि घर की चाबियां भी हथिया ली थीं। सभी के सामने पलक खुद को भय्यू की बेटी बताती थी लेकिन प्रेमिका के रूप में उनसे संपर्क करती थी। पलक ने अपनी बहन की शादी में भी लाखों रुपये ऐंठे और अपने जीजा के लिए बिजनेस सेट कराने की भी कोशिश की.