scriptछेड़छाड़ के आरोपित पार्षद के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार | parshad rubeena iqbal khan son arrested molestion charges | Patrika News

छेड़छाड़ के आरोपित पार्षद के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: May 21, 2019 10:50:32 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– दूसरे पक्ष के भी आरोपित पकड़ाए
 

latest crime news

raipur crime

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में कल कांग्रेस की महिला पार्षद का चंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद का कारण छेड़छाड़ बताया जा रहा है। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पार्षद रुबीना इकबाल खान के बेटे शाहनवाज उर्फ शानू के खिलाफ थाने पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया। वहीं दूसरी तरफ पार्षद ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर तोडफ़ोड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने इन पर भी कार्रवाई की। देर रात पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
फरियादी ने बताया की आरोपित शाहनवाज उर्फ शानू ने मेरी पत्नी को अश्लील इशारे किए। इसके बाद विरोध किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी तरफ से पार्षद रूबीना इकबाल खान ने अपने घर में तोडफ़ोड़ का आरोप लगाया है। रूबीना ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपितों ने पुराने विवाद को लेकर मेरे घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की। मेरे साथ घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जहां से आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो