नौलखा चौराहे के पास अशोक ट्रेवल्स राय बस सर्विस द्वारा पूरा बस स्टैंड बना दिया गया है। यहां से भोपाल, ललितपुर, टीकमगढ़, जतारा, दतिया, डबरा, झांसी, छतरपुर, खुरई, बीना, महोबा, मऊरानीपुर आदि जगह के लिए बसों का संचालन किया जाता है। यह सभी बसें रूट पर परमिट पर चल रही हैं। नियमानुसार यात्री बसों में यात्री का ४० किलो तक परिवहन किया जा सकता है, लेकिन यहां पर बस में यात्री कम और लगेज ज्यादा जा रहा है।
नहीं बना सकते यहां पर ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी के तर्ज पर लगेज बुक करने पर बिल्टी भी दी जाती है। कई क्ंिवटल माल भी यहां से बुक हो जाता है। इसके लिए बकायदा बिल्टी दी जाती है। आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस यात्री बसों में
सिर्फ यात्री और उनका सामान भी लादा जा सकता है। अवैध रूप से लगेज का परिवहन परमिट शर्तों का उल्लंघन है।
सिर्फ यात्री और उनका सामान भी लादा जा सकता है। अवैध रूप से लगेज का परिवहन परमिट शर्तों का उल्लंघन है।
यात्रियों की जान जोखिम में इस तरह यात्री बसों में कई क्ंिवटल लगेज लोड करना जहां परमिट शर्तों का उल्लंघन तो है ही इसके साथ ही यात्रियों की जान में जोखिम में रहती है। ओवर लोडिंग के कारण पहले भी कई बसें हादसे का शिकार हो चुकी हैं।
सब जगह लगेज कल शाम को महोबा के लिए रवाना इस ट्रेवल्स की बस की पूरी छत पर प्याज और लहसून लदा हुआ था। बस की पिछली और मध्य में बनी डिक्की भी लगेज लोड किया गया था।
वर्जन यात्री बसों में बिल्टी काट कर लगेज परिवहन करना गलत है। संबंधित ट्रेवल्स पर कार्रवाई की जा रही है।
जितेंद्र सिंह रघुवंशी, आरटीओ
जितेंद्र सिंह रघुवंशी, आरटीओ