मेष (22 मार्च-21 अप्रैल)- प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेंगी मेष राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह प्यार के लिए काफी लकी है। इस सफ्ताह यदि आप किसी को प्रपोज करते है तो निश्चित रूप से बात बन सकती है। लव-लाइफ में बाहरी हस्तक्षेप से थोड़ा बेचैनी महसूस कर सकते हैं। साथ ही आप पार्टनर के साथ बेहतर जगह शिफ्ट हो सकते हैं। प्रेम संबंध में और गंभीरता एवं नजदीकी बढ़ेगी। पार्टनर को प्रपोज करने के लिए उचित समय है।
वृषभ (22 अप्रैल-21 मई )- प्रेम में टकराव से बचें वृषभ राशि वाले लोगों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर सचेत होकर चलने की आवश्यकता है। इस सप्ताह नए प्लान लव-लाइफ में अहं के टकराव से बचें अन्यथा चिंताएं बढ़ सकती हैं। किसी जानकार व्यक्ति की वजह से आपके प्रेम संबंध में कष्ट आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में अनुकूलता दिख रही है।
मिथुन (22 मई-21 जून) – लव लाइफ में होगा रोमांस मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में सर्वश्रेष्ठ समय है। अगर शादी के लिए परिवार वालों से बात करनी है तो सप्ताह सबसे अच्छा है। इस सप्ताह प्रयास करने से अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी एवं समझदारी अच्छी रहेगी। लव-लाइफ रोमांटिक बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में इस मामले में कोई सकारात्मक खबर आपको मिल सकती है।
कर्क (22 जून-21जुलाई )- सयंमित हो व्यवहार कर्क राशि वाले जातकों को आज संयम और धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। संयम रखें। यह सप्ताह संयम बरतकर किसी भी निर्णय पर पहुंचने का है। स्थितियों के अनुकूल ना रहने की वजह से भावनात्मक चिंताएं बढ़ सकती हैं। खुशी का माहौल बनाएं रखें। पार्टनर से भी संभल कर बातचीत करें अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है।
सिंह (22 जुलाई-21 अगस्त)- ड्रीम पार्टनर करेगा प्रपोज सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम है। आज के दिन आपका ड्रीम पार्टनर आपको प्रपोज कर सकता है। इस सप्ताह आप शांत रहेंगे एवं लव-लाइफ में प्रेम एवं सौहार्द बरकरार रहेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताएं। ऐसा करना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।
कन्या (22 अगस्त-21 सितंबर ) – समय विपरीत रहेगा कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह के प्रारंभ में स्थितियां थोड़ी विपरीत होगी लेकिन अंत तक जाते-जाते स्तिथियां अनुकूल होंगी। प्रेम-संबंध में अचानक होने वाले इस बदलाव से मन प्रसन्न रहेगा और इससे आप रोमांटिक रहेंगे। आपकी लाइफ में रोमांस धीरे-धीरे वापस पदार्पण करेगा।