Indore News : नगर निगम सीमा में आए 39 गांव के लोगों को मिलेगा यह लाभ
इंदौरPublished: May 26, 2023 11:16:33 am
वारिस नाते संपत्तिकर खाता नामांतरण के लिए अब नहीं लेंगे स्वामित्व दस्तावेज


Indore News : नगर निगम सीमा में आए 39 गांव के लोगों को मिलेगा यह लाभ
इंदौर. नगर निगम सीमा में आए 39 गांवों के लोगों को अब संपत्तिकर खाता नामांतरण के लिए संपत्ति स्वामित्व के दस्तावेज नहीं देना होंगे। वारिस नाते ही खाता नामांतरण हो जाएगा। इसको लेकर निगम राजस्व विभाग में तैनात सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) को निर्देश जारी हो गए हैं ताकि 39 गांव के लोगों को लाभ मिल सके।