scriptखुश खबर : एक सप्ताह में इतने कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम | Petrol and diesel price cut by 4 rupees | Patrika News

खुश खबर : एक सप्ताह में इतने कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

locationइंदौरPublished: Oct 01, 2018 10:13:12 am

Submitted by:

amit mandloi

– एक सप्ताह में सरकार ने तीन बार बुलाए प्रस्ताव- आचार संहिता लगने से पहले राहत देने की बन रही योजना

petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम 4 रुपए तक घटाने की तैयारी !

इंदौर. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से आम आदमी की जेब पर दोहरी मार पड़ी है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते भाव का असर आने वाले चुनावों में पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से नाराज जनता को सरकार आचार संहिता से पहले राहत देने पर विचार कर रही है। बीते सप्ताह में सरकार ने अफसरों से तीन बार अलग-अलग प्रस्ताव बुलवाए। इनमें कितना कम करने पर सरकार नुकसान में नहीं रहेगी, इसका आकलन मांगा गया। विभाग ने सभी विकल्पों के साथ प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर संभवत: आचार संहिता के पहले निर्णय लिया जा सकता है। दोनों पर 4 रुपए तक की राहत मिल सकती है। बता दें, आने वाले सप्ताह में पेट्रोल 90 व डीजल 80 रुपए प्रति लीटर पार करने की संभावना है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चुनाव में असर के डर से सरकार दामों में कमी पर विचार कर रही है, लेकिन सूई कम करने वाली राशि पर अटकी है। मंत्रिमंडल के सदस्य 6-7 रुपए कम करवाना चाहते हैं, लेकिन सरकार राजी नहीं है। सरकार केंद्र व राज्य के कर में तुलना कर रही है। इतनी राशि कम करने पर राजस्व माइनस में चला जाएगा। वहीं सरकार जितना कम करना चाहती है, वह भी ऊंट के मुंह में जीरा समान होगा। बताया जा रहा है, अब एक नया प्रस्ताव बनाया है जिसमें 4 रुपए तक कम करने की सिफारिश की है। बता दें, पेट्रोल पर सरकार 4 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त कर भी ले रही है। दोनों पर 4 रुपए तक की राहत मिल सकती है।
एेसे बन सकती है बात
– अक्टूबर 2017 में पेट्रोल 73.19 व डीजल 59.46 रु. प्रति लीटर था।
– सितंबर 2018 में पेट्रोल 89.59 व डीजल 69.21 रु. लीटर हुआ।
– दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी 16.40 और 19.75 रु. प्रति लीटर।
– इस राशि पर वैट की गणना करें तो पेट्रोल पर 4.75 रु. व डीजल पर 4.54 रु. प्रतिलीटर की अतिरिक्त कमाई सरकार कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो