script

मस्जिद में पीएम मोदी: इतिहास में आज पहली बार बोहरा समाज ने तोड़ी अपनी परंपरा, प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए रोकी गई वाअज

locationइंदौरPublished: Sep 14, 2018 11:57:43 am

Submitted by:

shailendra tiwari

मस्जिद में पीएम मोदी! इतिहास में आज पहली बार बोहरा समाज तोड़ेगा अपनी परंपरा, धर्मगुरुओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी यहां धर्मगुरुओं को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी यहां धर्मगुरुओं को संबोधित करेंगे

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचें। पीएम मोदी ने यहां बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु के वाअज (प्रवचन) में शिरकत की। मोदी ने यहां कि सैफी मस्जिद पर पहली बार बोहरा समाज के धर्मगुरुओं को संबोधित किया। बोहरा समाज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी वाअज में कोई प्रधानमंत्री शामिल हो और उनके संबोधन के लिए वाअज रोकी गई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इंदौर पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इसके लिए करीब 3500 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
सियासत से जोड़ा जा रहा है दौरा
पीएम मोदी का यह दौरा सियासी तौर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनावों होने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं ऐसे में पीएम मोदी के दौरे का सीधा संबंध चुनाव से है। इंदौर में दाऊदी बोहरा समुदाय की आबादी करीब 35,000 के आस-पास है। इस आबादी का करीब 40 फीसदी हिस्सा शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसा है। यह क्षेत्र भाजपा का सियासी गढ़ भी माना जाता है। शिवराज सरकार ने सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को प्रदेश सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा भी दिया है।
शिया मुस्लिम है बोहरा कम्युनिटी
बोहरा समाज शिया मुस्लिम है। शिया समुदाय में भी दो गुट हैं। दाउदी बोहरा शिया इस्माइली गुट से आते हैं। इसके अलावा आशरिया गुट भी है। बोहरा समाज के लोगों का मानना है कि वे यमन से भारत के गुजरात आए। पाकिस्तान के सिंध, भारत के गुजरात, मुंबई और मप्र में काफी संख्या में यह समुदाय रहता है। दाउदी बोहरा समुदाय साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। हर शहर में समुदाय की एक कमेटी बनी होती है, जो इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि समुदाय की वजह से शहर में गंदगी न फैले। किसी सामूहिक कार्यक्रम में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो