इंदौर

‘जानकार’ बदमाश पुलिस को देखते ही भाग जाता था जंगल में, पुलिस ने प्लानिंग के साथ पकड़ा

10 हजार रुपए का इनाम था घोषित
लंबे समय से चल रहा था फरार

इंदौरJan 14, 2020 / 06:18 pm

हुसैन अली

‘जानकार’ बदमाश पुलिस को देखते ही भाग जाता था जंगल में, पुलिस ने प्लानिंग के साथ पकड़ा

इंदौर. धार जिले के टांडा के ग्राम गुराडिय़ा के बदमाश पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम रखा था। बदमाश जंगलों का जानकार था जिसका फायदा उठाता था। जब भी पुलिस उसे पकडऩे जाती वह भाग जाता, लेकिन पुलिस ने कल योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ लिया।
तेजाजी नगर थाना प्रभारी नीरज कुमार मेड़ा ने बताया कि थाने के 13 नकबजनी के प्रकरणों में फरार चल रहे खुरबसिंह जोगडिय़ा ग्राम गुराडिय़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपित टांडा के घने जंगलों में रहता था। उसनेे ब्रजनयनी कॅालोनी, रामजी वाटिका, सैटेलाइट कॉलोनी, श्रीकृष्ण एवेन्यु लिम्बोदी क्षेत्रों में अपने साथियों के साथ नकबजनी की वारदातें की थी। आरोपित के दो बेटे करणसिंह व अंतरसिंह के पकड़े जाने के बाद से वह फरार था।
पुलिस ने 10 हजार का ईनाम रखा था। उसके दो प्रमुख साथी मगर सिंह व बारमसिंह फरार चल रहे हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। यह बदमाश एक गिरोह के रूप में काम करते है तथा इन्दौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में दिन व रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। घटना को अंजाम देने से पहले ये लोग रैकी भी करते हैं।

Home / Indore / ‘जानकार’ बदमाश पुलिस को देखते ही भाग जाता था जंगल में, पुलिस ने प्लानिंग के साथ पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.