scriptउषा नगर में हुई दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | Police arrested accused of robbery in Usha Nagar in broad daylight | Patrika News

उषा नगर में हुई दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: Jul 12, 2020 01:29:34 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

हथियारों से लैस चार बदमाशों ने की थी लूट

उषा नगर में हुई दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उषा नगर में हुई दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। 8 जुलाई को कपड़ा व्यापारी के घर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी और भी घटनाओं का खुलासा कर सकते है।

ये है मामला
शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एक तरफ जहां 8 जुलाई की दोपहर में पुलिस ने रविंद्र नाट्य गृह में बैठक रखी थी तभी बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। शहर के पॉश इलाका उषा नगर में हथियारों से लैस चार बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी लोकेश चोपड़ा के केसर मल्टी स्थित चौथी मंजिल पेंटहाउस पर दोपहर के समय धावा बोल दिया था परिवार की दो महिलाओं 3 साल के बच्चे और कामवाली बाई को बंधक बनाया था और बंदूक की नोक पर जेवरात और हजारों की नकदी लूट ले गए थे।

आरोपियों का इनाम घोषित किया था
घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ था। 12 फ्लैट की माल्टी में किसी को कानों कान खबर नहीं हुई थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। अन्नपूर्णा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों का इनाम घोषित किया था।

 

10 से 15 तोला सोना 40 हजार नगदी ले गए थे
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, एसपी पश्चिम महेश चंद्र जैन, अन्नपूर्णा पुलिस थाने और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों को परिजनों ने बताया कि बदमाश 10 से 15 तोला सोना और 40 हजार नकदी ले गए थे। डीआइजी मिश्रा ने बताया घटना में एक परिचित के होने की बात सामने आई थी। मौके से मिली फिंगरप्रिंट लिए गए थे। उसी के आधार पर जिन लोगों पर शक था उनसे पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज जप्त किए हैं। उसमें दिखा कि बदमाश बाइक से आए थे। इसी तरह जांच की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।a

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो