scriptडॉक्टर के जन्मदिन पर पुलिस केक लेकर पहुंची घर | Police arrived home with cake on doctor's birthday | Patrika News

डॉक्टर के जन्मदिन पर पुलिस केक लेकर पहुंची घर

locationइंदौरPublished: May 29, 2020 02:48:50 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

गुरुवार को पुलिस टीम व नगर रक्षा समिति के सदस्य उनके घर पहुंचे।

डॉक्टर के जन्मदिन पर पुलिस केक लेकर पहुंची घर

डॉक्टर के जन्मदिन पर पुलिस केक लेकर पहुंची घर

इंदौर। कोरोना से बचाने के लिए एक महिला डॉक्टर खुद के खर्च पर काढ़ा तैयार कर लोगों को बांट रही हैं। गुरुवार को उनका जन्मदिन होने पर पुलिस केक लेकर उनके घर पहुंची। एमआईजी थाना टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया इलाके में रहने वाली डॉ दिव्या गुप्ता कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना आयुर्वेदिक काढ़ा खुद के खर्च पर तैयार कर इलाके के कंटेनमेंट क्षेत्रों में बांट रही हैं। गुरुवार को पुलिस टीम व नगर रक्षा समिति के सदस्य उनके घर पहुंचे।

पुलिस केक लेकर पहुंची
पुलिस को केक के साथ देखकर डॉक्टर गुप्ता और उनके परिजन हैरान रह गये। आसपास के लोग भी अपने घर के बाहर निकले। डॉक्टर गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा वे लोगों की मदद के लिए और भी प्रयास करेंगी।

पुलिस की सराहनीय पहल
कोरोना महामारी के दौरान पुलिस ने कई तरह के सराहनीय पहल की है। पुलिस के द्वारा अब तक कई लोगों के जन्मदिन मना चुकी है और कई गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण कर चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो