script100 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित, लोगों ने किया भाप का इंतजाम | Police department caught in corona infection | Patrika News

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित, लोगों ने किया भाप का इंतजाम

locationइंदौरPublished: May 05, 2021 12:14:05 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

लगातार बढ़ रहे मामलों ने अफसरों के लिए चिंता की लकीरें खींची हैं….

police.png

coronavirus

इंदौर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की चपेट में पुलिस विभाग (coronavirus) भी आया है। लोगों से सीधा संपर्क होने के चलते मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखकर और ज्यादा सावधानी रखी जा रही है। लोगों ने पुलिसकर्मियों के लिए भाप का इंतजाम किया। वहीं, टीआइ खुद काढ़ा बनाकर स्टॉफ को दे रही हैं।

पुलिस विभाग में वर्तमान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने अफसरों के लिए चिंता की लकीरें खींची हैं। पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी है। इसके बाद सभी अपने स्तर पर प्रयास में जुटे हैं। वहीं, लोग भी अब पुलिस के लिए आगे आ रहे हैं।


MUST READ: फायदेमंद वैक्सीन: टीके के बाद भी लोगों को हो रहा कोरोना संक्रमण, लेकिन जान को खतरा नहीं

coronavirus_1.jpg

दिया जा रहा है काढ़ा

खजराना इलाके के लोगों ने पुलिसकर्मियों के लिए कुकर की मदद से पाइप के जरिए भाप लेने का इंतजाम किया है। इसमें दाल चीनी, अजवाइन, अदरक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। थाने के छह लोग संक्रमित है। अधिकतर स्टाफ ने परिवार को गांव भेज दिया है। वहीं, राजेंद्र नगर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए टीआइ अमृता सिंह अमृता सिंह खुद काढ़ा तैयार कर रही है। रोल कॉल के समय उन्हें काढ़ा दिया जाता है। साथ ही भाप का इंतजाम भी किया गया है।

लगाए गए हैं टेंट

ऐसी ही तैयारी डीआरपी लाइन में भी की गई है। यहां से पुलिसकर्मी अलग-अलग जगह ड्यूटी के लिए जाते हैं। जाते व आते समय भाप लेना जरूरी है। साथ ही अब शहर के सभी चौराहों पर विशेष टेंट पुलिस ने लगवाए है। इसमें चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी खड़े हो जाते खुद है, जिससे गर्मी से भी बचाव होता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81341c
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो