scriptसफेदपोश बदमाशों पर पुलिस की नजर | Police keep an eye on white-robed miscreants | Patrika News

सफेदपोश बदमाशों पर पुलिस की नजर

locationइंदौरPublished: Jul 15, 2020 11:10:18 am

Submitted by:

Manish Yadav

– एसपी करेंगे थाने की गुंडा लिस्ट का ऑडिट

इंदौर। पुलिस अब ऐसे बदमाशों पर नजर रखकर उनकी संपत्ति के बारे में पता लगा रही है, जो सीधे तौर पर तो अपराध नहीं कर रहे, लेकिन गुर्गों से वारदात अंजाम दिलवा रहे हैं। बताया जाता है कि आईजी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत गुंडा लिस्ट का भी एसपी ऑडिट कर नाम जुड़वाएंगे।
पुलिस के अनुसार आईजी विवेक शर्मा ने ज़ोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत अनलॉक के बाद बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही मुहिम को और अधिक प्रभावी बनायें। इसके अलावा थाना स्तर पर जो गुंडा लिस्ट है, उसकी वे स्वयं जांच करेंगे। स्थानीय लोगों से चर्चा कर उस लिस्ट में छूट गए सक्रिय बदमाशों के नाम भी जोड़े जाएं। वहीं ऐसे बदमाश जो कि पुलिस की नजर से बचने के लिए अपराध छोड़कर सफेदपोश बन गए हैं और उनके गुर्गे अपराध कर रहे हैं, उनके माध्यम से अपना काम कर रहे हैं, ऐसे सभी बदमाशों के काम-काज और संपत्ति की जांच कराई जाए। अगर वह अवैधानिक गतिविधियों में पाए जाते हैं, तो कार्रवाई की जाए। वहीं अन्य एजेंसियों से मिलकर उनके अवैध कब्जे भी हटाए जाएं। इसके साथ ही जिलाबदर अपराधियों के रिकॉर्ड भी देखें और फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करें। इसके साथ ही समाज के लोगों के बीच में भी एक विश्वास पैदा करें, ताकि बदमाशों के खिलाफ शिकायतें करने में लोग डरें नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो