इंदौर

छेड़छाड़ में बदल दी बलात्कार की रिपोर्ट

-परिवार का कहना, आरोपी की परिचित महिला सिपाही ने धमकाया

इंदौरAug 09, 2020 / 11:53 am

Manish Yadav

दोस्ती पर लगा कलंक… सहेली के भाई ने ऐसे किया छात्रा के साथ बलात्कार

इंदौर. हातोद पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीडि़त परिवार का कहना है कि एक महिला सिपाही द्वारा अकेले में पूछताछ करने के बहाने पीडि़ता को धमकाया गया। जब बाद में टीआई से मिले तो उन्होंने महिला का मेडिकल करवाया।
महिला के पति ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करते हैं। वह काम के लिए सुबह घर से निकल गया था। घर में पत्नी अकेली थी। घर के पीछे ही आरोपी का खेत है। दोपहर में उसे अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया। वहां पर उसके साथ बलात्कार किया। जब वह घर लौटा तो पत्नी ने बताया। इस पर पुलिस के पास शिकायत करने के लिए गए थे। वहां पर आरोपी पक्ष की एक परिचित महिला सिपाही मिली। वह पत्नी को अकेले में पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे धमकाया कि ज्यादा कुछ बोला तो उसे ही अंदर कर देगी। इसके बाद छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
पुष्टि होने पर केस दर्ज कर लेंगे

जब पति को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने टीआई से शिकायत की। इसके बाद उन्हें जांच के लिए भेजा गया। टीआई अनिलसिंह चौहान ने बताया कि महिला ने पहले छेड़छाड़ की शिकायत की थी, बाद में मिलकर उसने बलात्कार की शिकायत की। इस पर उसका कल रात में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.