scriptpolitical news, MP Election | प्रियंका गांधी की सभा के लिए हर बूथ से 100 लोगों को लाने का टारगेट | Patrika News

प्रियंका गांधी की सभा के लिए हर बूथ से 100 लोगों को लाने का टारगेट

locationइंदौरPublished: Nov 02, 2023 11:25:00 am

Submitted by:

Anil Phanse

राष्ट्रीय महासचिव चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

प्रियंका गांधी की सभा के लिए हर बूथ से 100 लोगों को लाने का टारगेट
प्रियंका गांधी की सभा के लिए हर बूथ से 100 लोगों को लाने का टारगेट
इंदौर। इंदौर ग्रामीण की सांवेर विधानसभा में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की चुनावी सभा 8 नवंबर को होने जा रही है। इसमें अच्छी खासी भीड़ जुटे इसके लिए सांवेर विधानसभा के हर बूथ से 100 लोगों को लाने का टारगेट कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया गया है। यह टारगेट प्रियंका गांधी की सभा के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी ने कल उस समय दिया जब वे सांवेर में बैठक लेने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने मांगलिया में होने वाली सभा के स्थल का निरीक्षण भी किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.