scriptजयपुर से लौटे कांग्रेस विधायक बोले – कोई अफवाह नहीं उड़े इसलिए हम साथ साथ है | Politics heats up when Congress MLA returns home | Patrika News

जयपुर से लौटे कांग्रेस विधायक बोले – कोई अफवाह नहीं उड़े इसलिए हम साथ साथ है

locationइंदौरPublished: Mar 12, 2020 11:30:33 am

Submitted by:

Mohit Panchal

– उसी विमान से लौटे मंत्री सचिन यादव व विधायक लाखन सिंह

जयपुर से लौटे कांग्रेस विधायक बोले - कोई अफवाह नहीं उड़े इसलिए हम साथ साथ है

जयपुर से लौटे कांग्रेस विधायक बोले – कोई अफवाह नहीं उड़े इसलिए हम साथ साथ है

इंदौर। राज्यसभा चुनाव तक भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने विधायकों को संभालकर रख रही है। जहां एक तरफ भाजपाई गुरुग्राम में हैं तो कांग्रेस विधायकों को जयपुर में ठहराया गया। इस बीच में विधायक संजय शुक्ला आज विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। चर्चा में कहना है कि कोई अफवाह नहीं उड़े इस लिए हम साथ साथ है।
सरकार को लेकर भाजपा और कांग्रेस में शह और मात का खेल चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उनके ६ मंत्री सहित २२ विधायकों बैंगलुरु में रुके हुए हैं। अधिक तोड़-फोड़ न हो इसके चलते मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सभी विधायकों को जयपुर शिफ्ट कर दिया। इधर, भाजपा ने भी अपने विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में ठहराया।
इस रस्साकशी के चलते आज विशेष विमान से मंत्री जीतू पटवारी और विधायक संजय शुक्ला इंदौर पहुंचे। उसी विशेष विमान से मंत्री सचिन यादव व विधायक लाखनसिंह रवाना हुए। शुक्ला के इंदौर लौटने को लेकर माहौल खड़ा हो गया कि वे भाजपा के संपर्क में हैं। चर्चा के दौरान शुक्ला ने कहा कि वे अपनी स्व. माताजी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हूं। राजनीतिक उठापटक से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
मैं वरिष्ष्ठ नेताओं से अनुमति लेकर आया हुं। चर्चा के दौरान कहना था कि नाराज विधायक संपर्क में है। वे चाहते है कि कांग्रेस में आए लेकिन उनके फोन बंद है। परिवार से भी बात नहीं करने दी जा रही है। बात रही हमारे जयपुर में रहने की तो अफवाह नहीं उड़े इस लिए हम साथ साथ है।
भाजपाई है परिवार की पुष्टभूमि
विधायक शुक्ला के इंदौर आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया क्योंकि भाजपा का दावा है कि कई विधायक उनके संपर्क में है। दूसरा पक्ष ये भी है कि शुक्ला के परिवार की पुष्टभूमि भाजपा की है। पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला और भाई राजेंद्र शुक्ला भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। वहीं, काका के लड़के गोलू शुक्ला नगर भाजपा के मंत्री होने के साथ युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो