scriptVIDEO : इंदौर ने रचा इतिहास, खुश हो गए मतदानकर्मी, बोले- शानदार है ये नई व्यवस्था | polling agents happy with new arrangement by government | Patrika News
इंदौर

VIDEO : इंदौर ने रचा इतिहास, खुश हो गए मतदानकर्मी, बोले- शानदार है ये नई व्यवस्था

जिला प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाओं के चलते शनिवार को मतदान दलों के कर्मचारी काफी खुश नजर आए।

इंदौरMay 18, 2019 / 01:48 pm

हुसैन अली

election

VIDEO : इंदौर ने रचा इतिहास, खुश हो गए मतदानकर्मी, बोले- शानदार है ये नई व्यवस्था

इंदौर. इंदौर जिले ने चुनाव व्यवस्था में एक बार फिर इतिहास रचा दिया है। जिला प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाओं के चलते शनिवार को मतदान दलों के कर्मचारी काफी खुश नजर आए। वहीं पहली बार लगभग 11 बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल नेहरू स्टेडियम से रवाना हो चुके थे। इस बार की गई व्यवस्था के लिए प्रमुख रूप से इंदौर नगर निगम को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सराहा गया।
इंदौर लोकसभा और धार की महू विधानसभा के चुनाव के लिए नेहरू स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां के रवाना होने का सिलसिला सुबह 8.30 बजे से शुरू हो गया था। दरअसल रात 12 बजे बाद के स्ट्रांग रूम को खोला गया और विधानसभा वार बने पंडालों में लगी टेबलों पर ईवीएम, वीवीपेड और सामग्री को रख दिया गया। इसके बाद में अधिकारियों ने बारीकी से सूची से मिलान कर दिया। ये सिलसिला सुबह 5 बजे तक चलता रहा। जिला निर्वाचन का टेबल पर मशीन देने का फॉर्मूला सफल हो गया। इसके लिए कलेक्टर सहित उनके अधीनस्थों को रतजगा करना पड़ा। पूरे समय कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र, अपर कलेक्टर दिनेश जैन, कैलाश वानखेड़े, अजय देव शर्मा, शाश्वत शर्मा व राकेश शर्मा मौजूद थे। पहली बार पोलिंग पार्टी को परेशान नहीं होना पड़ा।
मतदानकर्मी बोले- पहले तो पसीने-पसीने हो जाते थे

मतदानकर्मियों ने कहा कि सभी काम सिस्टेमेटिक हो रहा है। बैठक व्यवस्था काफी अच्छी है। पहले तो सामान भी अस्त व्यस्त रहता था। ऐसी व्यवस्था रही तो चुनाव ड्यूटी से कर्मचारी कतराएंगे नहीं। शुरुआत से हमें ट्रेनिंग भी बराबर दी गई। पहले तो सामग्री की मारामारी चलती थी, लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन इस बार की सुविधा शानदार है।
collector
सुबह दिया चाय-नाश्ता

सुबह 7 बजे आने वाली पोलिंग पार्टी के लिए जिला निर्वाचन ने चाय-नाश्ते का प्रबंध करके रखा था। तय समय के हिसाब से ११ बजे तक सभी अपने अपने बूथ पर पहुंच जाएंगे जिसके बाद सभी को भोजन भी वहीं उपलब्ध करा दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो