scriptहाई कोर्ट बार के 9 पदों के लिए आज होगा मतदान, इतने उम्मीदवार हैं मैदान में | Polling today for 9 posts of High Court Bar, so many candidates | Patrika News

हाई कोर्ट बार के 9 पदों के लिए आज होगा मतदान, इतने उम्मीदवार हैं मैदान में

locationइंदौरPublished: May 14, 2019 11:42:26 am

दोपहर 12 से पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट, 1196 मतदाता, सीधे हाथ के अंगूठे पर लगाई जाएगी अमिट स्याही

indore

हाई कोर्ट बार के 9 पदों के लिए आज होगा मतदान, इतने उम्मीदवर हैं मैदान में

इंदौर. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव मंगलवार को होंगे। दोपहर 12 से 5 बजे तक मतदान के बाद देर रात घोषित होने वाले परिणाम में तय होगा अगले एक साल तक बार की सत्ता कौन चलाएगा। अध्यक्ष और सचिव सहित 9 पद के लिए 28 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय व सचिव पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। 19 मई को लोकसभा चुनाव होने के चलते बार के चुनाव में वोट डालने वाले सदस्यों को सीधे हाथ के अंगूठे में अमिट स्याही लगाई जाएगी। चुनाव संचालन समिति ने 1196 सदस्यों को वोटिंग का अधिकार दिया है। वन बार वन वोट के आधार पर किए जा रहे इस चुनाव की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी तथा रात 10 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। सीसीटीवी कैमरे के आगे सभी वोटों की गिनती होगी और इसका प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर भी होगा। चुनाव संचालन समिति ने सदस्यों के लिए कोर्ट परिसर में भोजन की व्यवस्था भी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया, वोट डालने वालों को अधिक देर लाइन में न लगना पड़े इसलिए कुल ६ बूथ बनाए हैं।
इनके बीच होगा मुकाबला

अध्यक्ष : लोकेश भटनागर, मोहन सिंह चंदेल, सूरज शर्मा
उपाध्यक्ष : अनुराग गोयल, अमरसिंह राठौर, चंद्रशेखर कार्णिक
सचिव : ब्रजेन्द्र मिश्रा, नितिन सिंह भाटी, पंकज सोहनी, पीयूष श्रीवास्तव, रिजवान निजाम
सह सचिव : वाल्मिक सकरगाए, संजय सैनी, अखिल गोधा
कार्यकारिणी सदस्य : राकेश सिंह भदौरिया, देवेंद्र पेंडसे, चेतन जोशी, आकाश जादव, आरती कुमावत, धर्मेंद्र खानचंदानी, दीपक बाथम, कृष्णपाल सिंह खिंची, राहुल हार्डिया, रमेश अरोरा, शशिकांत भाटी, श्यामसिंह ठाकुर, शैली खत्री, विकास गुप्ता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो