scriptदीपावली पर प्रदूषण : शोर हुआ कम लेकिन हवा में 3 गुना ज्यादा घुला जहर | pollution on diwali increase in indore | Patrika News
इंदौर

दीपावली पर प्रदूषण : शोर हुआ कम लेकिन हवा में 3 गुना ज्यादा घुला जहर

पीएम-10 पहुंचा 3 गुना, पीएम-2.5 मिल 4 गुना अधिक

इंदौरNov 10, 2018 / 11:50 am

हुसैन अली

pataka

दीपावली पर प्रदूषण : शोर हुआ कम लेकिन हवा में 3 गुना ज्यादा घुला जहर

इंदौर. दीपावली पर पटाखों के शोर का जोर तो कम रहा, हवा में तैरते धूल-धुएं के महीन कण पीएम-10 व 2.5 का प्रदूषण आम दिनों से 3-4 गुना से ज्यादा रहा। यह सिर्फ एक दिन का आंकड़ा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग का तर्क है, इस बार दीपावली की रात तापमान में भी गिरावट से हवा में धूल-धुएं का स्तर इतना अधिक आया। गतलब है, स्वच्छता में नंबर वन शहर में बीते तीन सालों से प्रदूषण के स्तर मंें कमी आ रही है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा दीपावली की रात शहर में डिजिटल प्रदूषण बोर्ड से पीएम-10 के साथ पीएम 2.5 को भी देखा गया। वैज्ञानिक दिलीप वाघेला ने बताया, शहर में तीन स्थानों पर हवा और शोर का मापन किया गया। हवा में दोनों कणों की मात्रा आम दिनों से काफी अधिक मिली। शोर की मात्रा और समय में भी कमी आई है।
पिछले साल से ज्यादा

जारी आंकड़े देखें तो शहर के मध्य क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा आम दिनों की तुलना में 3 गुना अधिक हो गई। आम दिनों में 87 माइक्रोग्राम के करीब रहने वाले धूल-धुएं के कण 287 माइक्रोग्राम तक रिकॉर्ड किए गए। यह पिछले साल इन्हीं स्थानों पर दर्ज मात्रा से बहुत अधिक है। बीते साल कोठारी मार्केट में 218 व विजय नगर में 116 माइक्रोग्राम ही दर्ज किया गया था। इसी तरह शोर की मात्रा में कमी आई। हालांकि यह सामान्य से अधिक रही।
दीपावली के दिन यह रही स्थिति

स्थान ——- कण मात्रा वर्ष -2018 मात्रा वर्ष-2017

—————————- सामान्य —- दीपावली —- सामान्य —- दीपावली

कोठारी मार्केट पीएम- 10—- 87——– 285——– 97——– 219
पीएम-2.5——– 29— 141… ….
विजय नगर पीएम-10 -94——– 238——– 87——– 116
पीएम- 2.5——– 19——– 115……. ….
जीडीसी पीएम-10– 95 ——– 250——– 93——– 201
एमआइजी पीएम-2.5 – 25——– 131…. ….
शोर का जोर

स्थान ——– मात्रा ——– वर्ष-2018 ——– मात्रा-2017
——– ——सामान्य —–दीपावली —सामान्य —दीपावली
कोठारी मार्केट–47——– 75——– 61——– 74
विजय नगर — 54——– 73——– 59——– 79

Home / Indore / दीपावली पर प्रदूषण : शोर हुआ कम लेकिन हवा में 3 गुना ज्यादा घुला जहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो