scriptभाजपा विधायक ने विधानसभा 3 में कम वोट मिलने पर नहीं किया काम | Posh Colony should protect | Patrika News

भाजपा विधायक ने विधानसभा 3 में कम वोट मिलने पर नहीं किया काम

locationइंदौरPublished: Sep 16, 2018 10:15:43 am

Submitted by:

amit mandloi

जिस बूथ पर सरताज, वहां क्या आज। चितावद कांकड़ को विकास की दरकार, पॉश कॉलोनी को चाहिए सुरक्षा

indore vidhansabha 3

भाजपा विधायक ने विधानसभा 3 में कम वोट मिलने पर नहीं किया काम

इंदौर. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक ३ की भौगोलिक संरचना में भारी अंतर है। 2013 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र के बूथ क्रमांक 196 पर भाजपा और 184 पर कांग्रेस को एकतरफा वोट मिले थे। पत्रिका ने भाजपा और कांग्रेस के गढ़ रहने वाले इन बूथों का जमीनी सर्वे किया तो पता चला कि दोनों ही बूथों पर मतदाता विधायक के काम-काज पर सवाल उठा रहे हैं। बूथ 184 के रहवासी कई साल से विकास की बांट जोह रहा है। पॉश कॉलोनियों वाले बूथ 196 में सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है।
कांग्रेस का रहा गढ़
बूथ क्रमाक 184 कांग्रेस का गढ़ है। 2013 में कांग्रेस के अश्विन जोशी को 686 वोट मिले जबकि उषा ठाकुर को 319 वोट ही मिले थे। रहवासियों का आरोप है, विधायक ने कम वोट मिलने की नाराजगी निकाली है। कांकड़ की गलियां संकरी हैं कि जाम लगता है। पीने का पानी यहां की मुख्य समस्या है।
भाजपा पर ही भरोसा
बूथ क्रमाक 196 में पॉश कॉलोनियां हैं। यहां हर तरफ विकास नजर आता है। हालांकि यहां के लोग आपराधिक तत्वों से सुरक्षित महसूस नहीं करते। पिछले विधानसभा चुनाव में इस बूथ पर 721 वोट भाजपा की उषा ठाकुर और सिर्फ 242 वोट कांग्रेस के अश्विन जोशी को
मिले थे।
आमने-सामने
चितावद कांकड़ के लिए मुख्य मार्ग स्वीकृत हो चुका है। पानी की कमी पूरी करने के लिए बोरिंग करवाए हैं। नर्मदा की लाइन है। निगम से कनेक्शन लेना है। जानकी नगर और आस-पास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़वाएंगे।
उषा ठाकुर, विधायक
जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा हूं। निगम से दिल्ली तक भाजपा की सरकार है। महापौर, मुख्यमंत्री के सहयोग के बावजूद विकास नहीं हुआ। जनता इस चुनाव में जवाब देगी।
अश्विन जोशी,
कांग्रेस प्रत्याशी (2013)
भाजपा को मिले सर्वाधिक मत
बूथ क्रमांक: 196
कुल मतदाता: 1459
भाजपा को मिले वोट:721
कांग्रेस को मिले वोट: 242

कांग्रेस को मिले सर्वाधिक मत
बूथ क्रमांक: 184
कुल मतदाता : 1483
कांग्रेस को मिले वोट: 686
भाजपा को मिले वोट: 319
सरकार किसी की भी बने हमें कोई सुविधा नहीं मिल रही। पानी के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
शकुन बाई (बूथ 184)

विधायक ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेसी गढ़ का ठप्पा लगने से समस्या दूर नहीं हो रही।
दिनेश कुशवाह (बूथ १८४)
क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोग नजर आते हैं। युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस गश्त बढऩी चाहिए।
लकी कौशल (बूथ 196)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो