scriptमहिला बोलीं- मैं गर्भवती हूं, फिर भी किया बलात्कार, बच्चे की हो गई मौत | pregnant woman rape, child died | Patrika News

महिला बोलीं- मैं गर्भवती हूं, फिर भी किया बलात्कार, बच्चे की हो गई मौत

locationइंदौरPublished: Jun 01, 2019 01:20:57 pm

तेजाजी नगर में गर्भवती महिला के साथ में उसके पति के रिश्तेदार ने बलात्कार किया।

Rape accused not arrested in one month

Rape accused not arrested in one month

इंदौर. तेजाजी नगर में गर्भवती महिला के साथ में उसके पति के रिश्तेदार ने बलात्कार किया। बताया जाता है कि इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर खंडवा में रहने वाले उसके पति के रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोपित पहले उनके पास ही में रहा करता था। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर पर आना-जाना भी है। एक दिन वह घर पर आया तो पति नहीं थे। उसने पति के बारे में पूछा और जब पता चला कि वह बाहर है तो महिला के साथ में बलात्कार किया। इसके बाद उसे धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को भी नहीं बताएं। आरोपित रिश्तेदार लगता था। बदनामी के डर से वह चुप रही। इसका फायदा उठाकर आरोपित अक्सर उसके साथ में गलत काम करता रहा। वह पति की गैर मौजूदगी में घर पर आता और फिर डरा धमकाकर उसके साथ में बलात्कार किया करता था। कुछ दिन पहले वह घर पर आया और उसके साथ में दुष्कर्म करना चाहा।
बलात्कार के बाद तड़पता हुआ छोड़ गया

महिला ने विरोध किया और उसे बताया कि गर्भवती है, लेकिन इसके बाद भी आरोपित ने उसके साथ में दुष्कर्म किया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपित उसे घर पर भी तड़पड़ता हुआ छोड़ गया। जब पति लौटे तो उसने घटना के बारे में बताया। पति ने भी बदनामी के डर से शिकायत नहीं की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। हालत ज्यादा बिगडऩे पर उसे अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसका प्रसव कराया, लेकिन समय से पहले बच्चा होने के कारण वह काफी कमजोर था, इसी के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत के बाद पति ने फोन पर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। इस पर पुलिस का दल अस्पताल पहुंचा। महिला के बयान के बाद अब पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो