43 प्रतिशत आय से अधिक मिली थी संपत्ति
जुलाई 2021 में लोकायुक्त ने कोर्ट में चालान पेश किया, जिसमें आय से करीब 43 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिलने की बात कही गई है। चालान के दौरान लोकायुक्त के पास करीब 11 करोड़ रुपए का हिसाब सामने आया। इस आधार पर जांच में करीब 3 करोड़ 30 लाख 94687 रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई जो उनकी आय से करीब 43.21 प्रतिशत अधिक है। लोकायुक्त एसपी सव्यसाची सराफ की टीम ने पिछले दिनों दोनों केस की जानकारी राज्य शासन की राजसात कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की थी। बताते हैं कि कमेटी ने दोनों मामलों में संपत्ति राजसात का केस कोर्ट में पेश करने की अनुमति दे दी है। हनीफ के मामले में आदेश आ गए हैं और दूसरे मामले में आदेश का इंतजार है। इसके बाद शासन की ओर से दोनों मामले न्यायालय के समक्ष पेश किए जाएंगे।

पैरामेडिकल घोटाला केस में भी तेजी
लोकायुक्त ने वर्ष 2014 में शहर के कई कॉलेजों में पैरामेडिकल विद्यार्थियों की छात्रवृति घोटाले को लेकर 36 केस दर्ज किए थे। कई राजनीतिक लोगों के कॉलेज भी इसमें शामिल हैं। दबाव-प्रभाव में जांच रूक गई थी, लेकिन अब इसमें तेजी आई है। हाल ही में चार केस के चालान पेश किए गए थे। दो और केस की जांच पूरी हो गई है। जल्द ही इसमें चालान पेश किया जाएगा।