scriptModi in Indore : तीन शब्दों में दिखता है कांग्रेस का अहंकार…‘हुआ तो हुआ’, बहुत लोग पीएम बनने की लाइन में हैं | prime minister narendra modi in indore live updates | Patrika News

Modi in Indore : तीन शब्दों में दिखता है कांग्रेस का अहंकार…‘हुआ तो हुआ’, बहुत लोग पीएम बनने की लाइन में हैं

locationइंदौरPublished: May 12, 2019 08:30:52 pm

मंच पर पहुंचकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया।

modi

Modi in Indore : तीन शब्दों में दिखता है कांग्रेस का अहंकार…‘हुआ तो हुआ’, बहुत लोग पीएम बनने की लाइन में हैं

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इंदौर लोकसभा सीट के प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में आमसभा लेने के लिए पहुंचे। मंच पर पहुंचकर उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर तो मैं समय पर आ गया था लेकिन यहां आते-आते इतना समय हो गया क्योंकि इंदौर के लोगों ने अभूतपूर्व स्नेह दिखाया है। यहां तक दोनों तरफ ह्यूमन माल था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार तीन शब्दों में प्रकट होता है। ये तीन शब्द कौन से है..हुआ तो हुआ। मोदी ने कहा कांग्रेस ने दस दिन में कर्ज माफ करने के लिए कहा था, लेकिन नहीं हो रहा, किसानों के घर पुलिस आ रही है और ये कहते हैं हुआ तो हुआ। मप्र की जनता कह रही है बिजली की सप्लाय कम क्यों हुई तो कांग्रेस कहती है हुआ तो हुआ। कर्मचारी पूछ रहा है बेवजह मेरा ट्रांसफर क्यों हुआ ये कहते हैं हुआ तो हुआ। वंशवाद के पेड़ पर चढक़र इन्हें पार्टी की कमान तो मिल सकती है लेकिन सोच और विजन नहीं मिल सकता। विजन नहीं होता तो सिर्फ झूठ का सहारा लेना पड़ता है। यही कारण है कि आज कांग्रेस देश की रक्षा नीति की चर्चा ही नहीं करना चाहती है।
modi
कांग्रेस का सिर्फ एक मुद्दा- मोदी हटाओ

लोगों से पूछा आतंकवाद की चर्चा होना चाहिए या नहीं। 2014 के पहले आए दिन बम धमाके होते थे। इसके बाद क्यों नहीं हुआ क्योंकि ये आपके वोट की ताकत है। कांग्रेस के लिए सिर्फ एक मुद्दा है मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। ये वही कांग्रेस है जिसकी गलत नीतियों के चलते आतंकवाद और नक्सलवाद को बल मिला। सैकड़ों लोग बम धमाके में मारे जाते थे। अब भारत घर में घुसकर मारता है। पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी है।
आज जनता का विश्वास चरम पर है

इंदौर से मेरा विशेष स्नेह इसलिए भी क्योंकि ये सुमित्रा ताई का शहर है। ताई ने कुशलता और संयम से लोकसभा स्पीकर के रूप में काम किया। ताई ने सभी के मन में अमिट छाप छोड़ी है। मोदी को कोई डांट सकता है तो वो ताई डांट सकती है। मैं इंदौर को विश्वास दिलाता हूं शहर विकास में ताई की कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। मेरे स्वच्छता के आग्रह को आपने गंभीरता से सफल बनाया है। देश फिर से हमारी सरकार को बनाने के लिए खड़ा हो गया है। बहुत सारे नेताओं ने बोलने में संतुलन खो दिया है। 2014 में देश ने मोदी और मोदी के काम के बारे में सिर्फ सुना था, 2019 में देश जानने लगा है।
pm
130 करोड़ देशवासी कर रहे चुनाव का नेतृत्व

2019 का चुनाव केवल भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि भारतीय जनता लड़ रही है। 130 करोड़ देशवासी इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। आज टेक्नोलॉजी में देश का डंका बज रहा है। दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन गया है। पांच वर्षो में हम इसे और सशक्त करने वाले हैं। आज देशभर के स्कूलों में लैब उपलब्ध करवा रहे हैं। 2014 एंटी इनकंबेंसी का चुनाव था अब प्रो इनकम्बेंसी का है। मैं जनता के बीच में रहता हूं, जनता से निरंतर संवाद करता हूं। नीति निर्माण के लिए बाबुओं के बजाय जनभागीदारी से बदलाव का प्रयास किया। टेक्नोलॉजी में भारत कहां पहुंच गया है। अगली औद्योगिक क्रांति डिजिटल पर आधारित होगी। युवाओं को नई उड़ान देने वाले हैं।
बहुत सारे लोग पीएम बनने की लाइन में लगे हैं

आज बहुत लोग पीएम बनने की लाइन में लगे हैं। कुछ लोगों ने कपड़े बनवाने के लिए दर्जी भी सिलेक्ट कर लिए हैं। कांग्रेस देश की सुरक्षा पर बहस करेगी तो 70 साल का हिसाब देना पड़ेगा। इनकी सरकार में देश में दो बड़े आयोजन एकसाथ नहीं कर पाते थे। आज चुनाव भी हो रहा है और आइपीएल भी हो रहा है, अभी अभी नवरात्रि, रामनवमी का उत्सव भी गया। रमज़ान भी चल रहा है। फैनी तूफान से 12 लाख लोगों को बचा लिया, ये भी चुनाव के दौरान किया। यूनाइटेड नेशन ने इसके लिए हमारी तारीफ की है। जो लोग देश में आइपीएल तक नहीं करवा सकते वो सरकार क्या चलाएंगे। कांग्रेस की हर चीज वंशवाद और वोटबैंक से डिसाइड होती है। अलवर में दलित बेटी से जो गैंगरेप हुआ उसे दबाया गया। सबको सुरक्षा सबका सम्मान हमारा प्रण है।

ट्रेंडिंग वीडियो