इसके अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा ने दशहरा मैदान पर व्यवस्थाएं जुटाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, बबलू शर्मा, जवाहर मंगवानी और राजीव पटेल को सौंप दी। कलेक्टर से सभा और दशहरा मैदान के लिए नजूल की अनुमति मिलने के बाद कल दिनभर मशक्कत चलती रही। सबसे ज्यादा परेशानी टेंट को लेकर आई जिसके पीछे की वजह शादियां हैं। मुहूर्त होने की वजह से शहर के गार्डन, धर्मशाला तो बुक हैं। साथ में छोटे से बड़े टेंट वाले भी काम पर लगे हुए हैं। भाजपा को अनुमान है कि एक लाख लोग सभा में शामिल होंगे उसके हिसाब से कुर्सियां मांगी गई। किसी एक टेंट वाले के पास इतनी कुर्सियां नहीं हैं।
इसके चलते जिस टेंट वाले से जितनी मिली उतनी इक_ा कराई जा रही है। बेरिकैडिंग का काम साबूजी टेंट हाऊस को दिया गया तो मंच के लिए डोम का काम चोरल इवेंट को दिया गया। साउंड के लिए हार्डिया को जिम्मेदारी दी गई। चौंकाने वाली बात ये है कि १२ मई को इंदौर के अलावा खंडवा व रतलाम में भी मोदी की सभा है। जहां पर इंदौर के टेंट वालों ने ही काम ले रखा है।
सभास्थल का भूमिपूजन आज सुबह मोदी की सभा को लेकर दशहरा मैदान पर विधि विधान से भूमि पूजन किया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, विधायक रमेश मेंदोला, गोपालसिंह चौधरी, गोपीकृष्ण नेमा व अशोक सोमानी व मधु वर्मा मौजूद थे।
दुल्हन की तरह सजेगा दशहरा मैदान मोदी की सभा को लेकर पार्टी दशहरा मैदान को दुल्हन की तरह सजाएगी। योजना के हिसाब से चारों तरफ बड़े-बड़े झंडे लगाए जाएंगे। सभा स्थल पर जगह-जगह मोदी के कटआउट लगेंगे और सरकारी की योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। मंच भी 40 बाय 60 का बनाया जा रहा है जिस पर भव्य एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि पीछे बैठने वालों को सरलता से दिखाई दे सके। मंच पर भी लोकसभा स्पीकर, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, नगर व जिला अध्यक्ष को ही स्थान दिया जाएगा।