scriptPRIYANKA GANDHI LIVE : ‘आपने पीएम मोदी के भाषण देखें होंगे, लोगों को बोर कर दिया है…’ VIDEO | priyanka gandhi live news indore latest update | Patrika News

PRIYANKA GANDHI LIVE : ‘आपने पीएम मोदी के भाषण देखें होंगे, लोगों को बोर कर दिया है…’ VIDEO

locationइंदौरPublished: May 13, 2019 08:19:09 pm

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड करने के लिए इंदौर पहुंची

priyanka

PRIYANKA GANDHI LIVE : ‘आपने पीएम मोदी के भाषण देखें होंगे, लोगों को बोर कर दिया है…’ VIDEO

इंदौर. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के इंदौर से प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में सोमवार शाम 6 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड करने के लिए पहुंची। करीब 6.10 पर शुरू हुआ रोड 7.15 बजे राजबाड़ा पहुंच गया। रोड शो का मार्ग में करीब 200 से ज्यादा मंचों से स्वागत किया गया। एरोड्रम पर मोदी के नारे सुनकर प्रियंका ने एरोड्रम रोड पर रुकवाई गाड़ी। सभी से हाथ मिलकर कहा आप अपनी जगह मैं अपनी जगह। ऑल द बेस्ट।
राजबाड़ा पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदौर के मेरे बहनों और भाइयों आपने मां अहिल्या की धरती पर स्वागत किया इसके लिए बहुत धन्यवाद। अहिल्या मां और इस धरती को नमन करती हूं। इस चुनाव में जागरूक बन जाओ। जागरूकता को ही देशभक्ति बना लो। आपने टीवी पर पीएम के भाषण देखे होंगे, लोगों को बोर कर दिया है। देखिए इस देश के विचारक हमारे पीएम है नोटबंदी लाए। 50 लाख रोजगार घट गए। किसी से पूछना जरूरी नहीं समझा। जीएसटी का ऐलान किया उससे आपका क्या हुआ, छोटे दुकानदार उद्योगपति की कमर तोड़ी। लोग दुकान बंद कर दें। इतना प्रचार कर रहे हैं कि जैसे इतना विकास पहले हुआ ही नहीं। अगर ऐसा है तो देश परेशान क्यों है। दो करोड़ रोजगार किसी को नहीं मिले। पांच करोड़ रोजगार कम हुए। 24 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं, इसे भरने की कोशिश नहीं की।
खुद तय कर लिया कि जहाज कौन बनाएगा

30 हजार करोड़ का राफेल घोटाला किसने कराया। इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ है कि खुद तय कर लिया जहाज कौन बनाएगा। आमदनी दोगुनी नहीं हुई, किसानों को 15 लाख नहीं मिले। 5 साल में ओबामा से मिले, जापान में ढोल बजाया, चीन के राष्ट्रपति से मिले, पाक में बिरयानी खाई। अपने क्षेत्र वाराणसी में एक गरीब एक किसान के घर नहीं गए। एक देशवासी से गले लगते देखा है आपने। एक बच्चे को गोद मे लेकर चूम रहे थे अखबार में फोटो देखा नीचे लिखा था अमित शाह के पोते हैं। ये लो मैं खुश हो रही थी कि मेरी बात मानी देशवासियों से मिले।
gandhi
नोटबंदी की लाइन में कोई भाजपा नेता देखा क्या

नोटबंदी कि लाइन में कोई भाजपा नेता देखा क्या। अकेले राहुल कतार में आपके साथ खड़े थे। कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े थे। इनकी नीतियां और नीयत दोनों खराब है। किसानों की आज जो स्थिति है वह दशको में नहीं हुई। देशभर के किसान आए 5 मिनट उनसे मिले नहीं और अपने आपको राष्ट्रवादी बताते हैं। दलितों की पिटाई पर मौन रहते हैं। आप में बहुत विवेक है मुझे बचपन से सिखाया है जनता के विवेक का आदर करना है।
भाजपा सरकार आपको दबाना चाहती है

स्कूल की रेस में बच्चे हारते समय गिरकर दूसरों पर दोष देते है। चुनाव के समय 40-60 साल पुरानी बात कर रहे है। राजीव-इंदिरा पर आरोप लगा रहे हैं। आपने 5 साल में क्या किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सीरियसली सुने, मेरी बात राजनीति सीरियस चीज है। कमल नाथ किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं। न्याय योजना के 72 हजार हर गरीब को मिलेंगे। ये पैसे मिडिल क्लास से नहीं लिए जाएंगे। गरीबों को पाठशाला में 12 तक शिक्षा मुफ्त इलाज मिलेगा। जीएसटी की उलझन से निकालेंगे, एक ही टैक्स होगा। आपके हित के लिए बनाई योजना है। राहुल गांधी जी ऐसे नेता है जिनकी इतनी आलोचना हुई मजाक बनाया। संसद में जाकर पीएम को गले मिले, इसे कहते हैं आत्मशक्ति। भाजपा की सरकार आपका अधिकार मांगती हैं आपको दबाना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो