script

मोदी-मोदी के नारे सुनकर प्रियंका ने रुकवाईं गाड़ी, उतरीं और बोलीं- ऑल द बेस्ट

locationइंदौरPublished: May 14, 2019 12:40:22 pm

मोदी-मोदी के नारे सुनकर प्रियंका ने रुकवाईं गाड़ी, उतरीं और बोलीं- ऑल द बेस्ट

priyanka

LIVE VIDEO : मोदी-मोदी के नारे सुनकर प्रियंका ने रुकवाई गाड़ी, उतरकर बोलीं- ऑल द बेस्ट

इंदौर. लोकसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को रोड शो के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छह बजे इंदौर पहुंचीं। एरोड्रम पर मोदी के नारे सुनकर प्रियंका ने एरोड्रम रोड पर गाड़ी रुकवाई। सभी से हाथ मिलकर कहा कि आप अपनी जगह मैं अपनी जगह। फिर ऑल द बेस्ट बोल वहां से आगे बढ़ गईं। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भी थे। प्रियंका गांधी का रोड शो करीब 6.05 बजे शुरू हुआ था। रोड शो राजमोहल्ला चौराहे से नर्सिंग बाजार, रामलक्ष्मण बाजार, यशवंत रोड चौराहा होते हुए राजबाड़ा पर पहुंचा।
https://twitter.com/INCMP/status/1127950550266404865?ref_src=twsrc%5Etfw
– 7.15 बजे राजबाड़ा पहुंचा रोड शो

– 6.50 बजे रोड शो राजबाड़ा के आसपास पहुंच गया था।

– रोड शो में विधायक संजय शुक्ल के मंच से हार ओर तस्वीर देकर स्वागत किया गया।
– प्रियंका के रथ पर गोलू अग्निहोत्री भी चढ़े।

– सफेद कबूतर दिया उड़ाने के लिए, लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया। प्रियंका ने महिलाओं को दी फ्लाइंग किस। अर्चना जायसवाल बीच में सीढ़ी लगाकर खड़ी हुई।
– सिख समाज के मंच के सामने कमलनाथ ने काफिला रुकवाया। गाड़ी के ऊपर बुलवाया और स्वागत करवाया

– रोड शो में मालगंज के आसपास शहर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश महावर कोली की जेब कटी। जेब में थैली में 12 हजार रुपए और जरूरी कागजात रखे थे।
– 6.15 बजे तक रोड शो बंबई बाजार पहुंच गया था।

– युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की 72000 स्किम के झंडे लेकर बाइक पर सवार होकर रोड शो में पहुंचे हैं।

– प्रियंका के रोड शो के शुरुआती स्थान राजमोहल्ला चौराहे पर स्थित पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपने कार्यालय पर लगाए भाजपा के झंडे।
– जवाहर मार्ग पर लगे मंचों पर कॉलेज के बच्चों के साथ कई समाज के लोग मौजूद हैं।

आधे घंटे पहले बंद हो गए रास्ते

प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोड शो के दौरान डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। रोड शो के आधे घंटे पहले वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया। रविवार सुबह से कांग्रेस नेता राज मोहल्ला से राजबाड़ा तक मंचों की व्यवस्था के साथ ही रोड शो मार्ग पर स्वागत की तैयारियों में जुट गए थे। शनिवार रात रोड शो का रूट फाइनल होने के बाद सुबह एसपीजी के साथ शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। एसपीजी ने जो छोटी-मोटी बाधाएं बताई थीं, उन्हें हटवाने के निर्देश दिए। राजमोहल्ला चौराहे के आगे कुछ जगह बिजली के तार नीचे थे, उन्हें ऊंचा करने के लिए कहा। भगतसिंह प्रतिमा व उसके आसपास की जांच की। राजबाड़ा चौक पर अहिल्या प्रतिमा उद्यान व आसपास की दुकानों-घरों का निरीक्षण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो