scriptप्रियंका का संदेश- इंदौर में रोड शो कहीं से भी हो, पर मुझे जाना है राजबाड़ा | priyanka gandhi road show on 13 may in indore | Patrika News

प्रियंका का संदेश- इंदौर में रोड शो कहीं से भी हो, पर मुझे जाना है राजबाड़ा

locationइंदौरPublished: May 11, 2019 01:32:12 pm

प्रियंका का संदेश- इंदौर में रोड शो कहीं से भी हो, पर मुझे जाना है राजबाड़ा

priyanka

प्रियंका का संदेश- इंदौर में रोड शो कहीं से भी हो, पर मुझे जाना है राजबाड़ा

इंदौर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी का इंदौर में रोड शो होना तय हो गया है, लेकिन रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है। रोड शो के रूट को तय करने में लगे इंदौरी नेताओं को प्रियंका गांधी का एक संदेश मिला है। उन्होंने रोड शो कहीं से भी निकालने की बात कहने के साथ राजबाड़ा जाने की इच्छा जाहिर की है। अब कांग्रेस नेता ऐसा रूट तय कर कर रहे हैं, जिसमें राजबाड़ा शामिल हो जाए। दिल्ली से आई प्रियंका गांधी की टीम ने कांग्रेसियों के साथ राजबाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया है। दरअसल प्रियंका के इंदौर आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आना कैंसल हो गया है।
लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में हैं। 19 मई को वोटिंग है। प्रचार थमने से पहले लगातार आठ बार से हारते आ रही इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रति अच्छा-खासा माहौल बन जाए, इसके लिए शहर कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा कराने के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो करने का प्रस्ताव बनाकर दिल्ली भेजा। यह माना जा रहा था कि राहुल गांधी संभवत: १४ मई को चिमनबाग मैदान पर आमसभा कर सकते हैं, क्योंकि उनके आने को लेकर सहमति बन गई थी। बस इंतजार उनके अधिकृत लेटर का हो रहा था। ऐसे में प्रियंका गांधी का 13 मई को उज्जैन और रतलाम कार्यक्रम तय हो गया। इन दोनों जगहों पर इंदौर होकर जाने पर उनका रोड शो यहां रख दिया गया। इसलिए अब राहुल गांधी का इंदौर आना कैंसल हो गया है। अब प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो शाम 4.30 से 6.30 बजे तक होगा। इसके लिए रूट तय करने में कांग्रेस नेता लग गए।
priya
रोड शो के लिए दो रूट तय

रोड शो के लिए दो रूट तय किए गए हैं। पहला श्रमिक क्षेत्र और दूसरा राजमोहल्ला से राजबाड़ा तक का। इसमें से कांग्रेस नेताओं का ज्यादा झुकाव मिल क्षेत्र की तरफ था ताकि भाजपा के गढ़ दो नंबर विधानसभा को कवर किया जा सके। रूट तय करने में लगे इंदौरी नेताओं को प्रियंका गांधी का एक संदेश मिला है। इसमें उन्होंने रोड शो कहीं से भी निकालने की बात कहने के साथ राजबाड़ा जाने की इच्छा जाहिर की है। अब कांग्रेस नेता दूसरे रूट राजमोहल्ला से राजबाड़ा को तय करने विचार कर रहे हैं। इसीलिए शुक्रवार को दिल्ली से आई प्रियंका गांधी की टीम के साथ मंत्री जीतू पटवारी, चुनाव संचालक रामेश्वर पटेल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, मनोज सुले, सन्नी राजपाल और परमजीत सिंह छाबड़ा आदि ने राजबाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
भगत सिंह से अहिल्या प्रतिमा पर ज्यादा जोर

प्रियंका गांधी का राजबाड़ा जाने का संदेश मिलने के बाद पहले मिल क्षेत्र में रोड शो रखने वाले कांग्रेस नेताओं का राज मोहल्ला स्थित भगत सिंह प्रतिमा से राजबाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा तक ले जाने पर ज्यादा जोर है। लगभग इसी रूट को फायनल बताया जा रहा है। रोड शो भगत सिंह प्रतिमा से मालगंज, नृसिंह बाजार, जवाहर मार्ग, यशवंत रोड से अहिल्या बाई प्रतिमा राजबाड़ा रहेगा। इस रूट के चलेत प्रियंका गांधी की राजबाड़ा जाने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। दूसरा रूट जंजीरवाला चौराहा से मालवा मिल, पाटनीपुरा चौराहा से परदेशीपुरा चौराहे तक का है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो हुआ था। बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर, लोहार पट्टी, मालगंज और जवाहर मार्ग होते हुए राजबाड़ा पर खत्म हुआ था। इसी के चलते प्रियंका गांधी ने भी राजबाड़ा जाने की इच्छा जाहिर की है। यहां पर रोड शो समाप्त करने के बाद वे आमसभा को वे संबोधित करेंगी।
शाम को बुलाई बैठक

दिल्ली की टीम ने मिल क्षेत्र और राजमोहल्ला से राजबाड़ा का निरीक्षण एक बार कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से आज फिर निरीक्षण किया जाएगा। शहर कांग्रेस ने आज शाम 4 बजे गांधी भवन में रोड शो की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी बुलाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो