शहर कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर अपने भतीजे अर्जुन को प्रियंका गांधी से मिलवा दिया। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में की गई विशेष मुलाकात की इस व्यवस्था के बारे में भी उन्होंने अधिकतर पदाधिकारियों को बताया तक नहीं। बाकलीवाल ने भतीजे को वीआईपी लाउंज में ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मिलवाया। बाकलीवाल के व्यक्तिगत स्टॉफ में शामिल जैनेश झांझरी सहित पुखराज राठौर भी अगवानी करने वालों में शामिल थे। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं चुनाव संचालक रामेश्वर पटेल, कृपाशंकर शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा तक को इस बात की जानकारी नहीं थी।
-मेरे भतीजे ने केवल मुख्यमंत्री कमलनाथ से ही मुलाकात की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई।
विनय बाकलीवाल, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष
विनय बाकलीवाल, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष