scriptनगर निगम के खिलाफ धार रोड पर प्रदर्शन और जलाया पुतला | Protests against Municipal corporation on Dhar Road | Patrika News

नगर निगम के खिलाफ धार रोड पर प्रदर्शन और जलाया पुतला

locationइंदौरPublished: Feb 21, 2019 11:13:14 am

Submitted by:

Uttam Rathore

अवैध कॉलोनी में कब्जे हटाने को लेकर नगर निगम की मुनादी, खिजरा पार्क कॉलोनी के रहवासियों ने किया हंगामा

indore

नगर निगम के खिलाफ धार रोड पर प्रदर्शन और जलाया पुतला

इंदौर.धार रोड की एक अवैध कॉलोनी में कब्जे हटाने की मुनादी नगर निगम ने कराई है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग कल शाम रिमूवल विभाग के अपर आयुक्त के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी कॉलोनी के पास कटी प्रायवेट कॉलोनी के संचालकों के इशारे पर निगम द्वारा हटाने की शिकायत की। रहवासियों ने आज सुबह निगम के मुनादी करवाने के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान चक्काजाम करने की कोशिश करने के साथ जमकर हंगामा किया।

खिजरा पार्क कॉलोनी के तकरीबन 70 रहवासी कल शाम 5 बजे निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां रिमूवल विभाग के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह के समक्ष निगम द्वारा हटाने के लिए कराई जा रही मुनादी का विरोध किया। रहवासियों का कहना था कि धार रोड स्थित खिजरा पार्क कॉलोनी में 10 साल से रह रहे हैं। किसान और प्रायवेट कॉलोनाइजर से प्लॉट खरीदने के साथ झोपड़े व कच्चे मकान बनाकर रह रहे है। हमारे पास आधार और वोटर कार्ड भी हैं। इस पर अपर आयुक्त सिंह ने पूछा कि आप लोगों के पास पट्टे हैं क्या? रहवासियों ने कहा कि पट्टे तो नहीं नोटरी हैं। सिंह ने कहा नोटरी है, तो इसका मतलब अवैध कॉलोनी है। रहवासियों ने हां करने के साथ निगम द्वारा न हटाने की मंाग रखी। सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि अवैध कॉलोनी है तो कार्रवाई जरूर होगी। इसे कोई नहीं रोक सकता। रहवासियों ने पास ही कटी प्रायवेट कॉलोनी के संचालकों पर निगम से सांठगाठ कर हटाने के लिए मुनादी कराने का आरोप लगाया। निगमकर्मियों द्वारा मकान खाली करने के साथ तोडऩे के लिए धमकाने की शिकायत भी की। सिंह ने मामले में जांचकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

आज सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में धार रोड पर इकट्ठा हो गए। रहवासी पप्पू साहू और रियाज खान के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने चक्काजाम नहीं होने दिया। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने चेतावनी दी कि अगर निगम ने हमारे मकान तोड़े, तो कई लोग आत्महत्या कर लेंगे। इसके लिए जवाबदार निगम के अफसर और प्रायवेट कॉलोनी के संचालक होंगे। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने निगम अफसरों का पुतला भी जलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो