scriptराहुल गांधी को काले झंडे दिखाएगी सवर्ण सेना | Rahul Gandhi protest in SC-ST Act at indore | Patrika News

राहुल गांधी को काले झंडे दिखाएगी सवर्ण सेना

locationइंदौरPublished: Sep 30, 2018 10:52:31 am

Submitted by:

Mohit Panchal

आरोप : एससी-एसटी एक्ट लाने की सबसे पहले की थी कांग्रेस ने मांग

rahul ghandi

राहुल गांधी को काले झंडे दिखाएगी सवर्ण सेना

इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर आने वाले हैं, जिन्हें सर्वण सेना काले झंडे दिखाएंगी। सेना का आरोप है कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने का प्रस्ताव सबसे पहले कांग्रेस ने ही दिया था, इसलिए जितनी सरकार दोषी है, उतनी कांग्रेस भी। विरोध में सपाक्स से जुड़े कांग्रेसी नेताओं को भी आने का न्योता दिया।
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण सेना लगातार आंदोलन कर रही है। इसके चलते पिछले दिनों लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर का घेराव भी किया गया था, जिसमें आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। अब सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रही है।
विकास अवस्थी के मुताबिक एससी-एसटी एक्ट लाने की सबसे पहले मांग ही कांग्रेस ने की थी। इसके बाद सरकार ने संशोधन पेश किया, जो कांग्रेस की सहमति से लागू हुआ। इसमें कांग्रेस भी दोषी है, जिसके विरोध स्वरूप राहुल गांधी का विरोध किया जाएगा।
अवस्थी ने सवर्ण सेना और सपाक्स आंदोलन में कदमताल करने वाले सभी कांग्रेसी साथियों से राहुल गांधी के विरोध में आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया है। कहना है कि भाजपाई होकर हम आंदोलन में पूरी ताकत से शामिल हैं, लोकसभा स्पीकर के यहां प्रदर्शन किया आप भी राहुल गांधी के विरोध में आएं। आंदोलन में राजनीति न करें।
जा सकते हैं जानापाव
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इंदौर में रोड शो करेंगे और उसके बाद महू जाएंगे। आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से पहले वे ब्राह्मण वोटों को साधने की रणनीति के हिसाब से भगवान परशुराम जन्मस्थली पर भी माथा टेकने जाएंगे। यहां भी सवर्ण सेना काले झंडे या काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध करने की तैयारी में है।
सोशल मीडिया पर जंग
सर्वण सेना के अवस्थी ने कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इंदौर दौरे पर विरोध का सोशल मीडिया पर आव्हान कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध का समर्थन किया तो कुछ कांग्रेस नेता पीछे हटकर टिप्पणी कर रहे है। सेना के अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि जितने दोषी भाजपा है उतनी कांग्रेस भी तो हम दोनों का विरोध करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो