23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना यात्रियों के सारे कोच लॉक कर 1500 किमी के सफर पर रवाना करना पड़ी एक्सप्रेस ट्रेन, ये है पूरा मामला

ट्रेन को देर रात बिना यात्रियों के दूसरे रूट से इंदौर लाया जा रहा है ताकि मंगलवार को इसी ट्रेन को इंदौर से पुरी के बीच चलाया जा सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 5 Aug 2019, 1:46 PM IST

indore

बिना यात्रियों के सारे कोच लॉक कर 1500 किमी के सफर पर रवाना करना पड़ी एक्सप्रेस ट्रेन, ये है पूरा मामला

इंदौर. लिंगमपल्ली से इंदौर आने वाली हमसफर एक्सप्रेस को कल रात को मुंबई व वड़ोदरा स्टेशन पर भारी बारिश के चलते निरस्त कर दिया गया। इसके बाद इस ट्रेन को देर रात बिना यात्रियों के दूसरे रूट से इंदौर लाया जा रहा है ताकि मंगलवार को इसी ट्रेन को इंदौर से पुरी के बीच चलाया जा सके।

जानकारी के अनुसार लिंगमपल्ली से यह ट्रेन कल रात 9.20 बजे इंदौर के लिए रवाना होना थी, लेकिन अलर्ट जारी होने के बाद इस ट्रेन को एनवक्त पर निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन से आ रहे यात्रियों खासा परेशान होना पड़ा। इस हमसफर ट्रेन के रैक से ही मंगलवार को इंदौर से पुरी के लिए ट्रेन रवाना की जाती है। इसलिए लिंगमपल्ली से हमसफर ट्रेन को लॉक कर सिंकदराबाद, इटारसी, भोपाल होते हुए इंदौर लाया जा रहा है। अफसरों के अनुसार देर रात तक इस ट्रेन के इंदौर आने की संभावना है। अगर यह ट्रेन मंगलवार अलसुबह तक आती है तो फिर इंदौर-पुरी हमसफर ट्रेन भी निरस्त हो जाएगी।

मौसम खराब रहा तो आज भी ट्रेन हो सकती है निरस्त

मुंबई में हो रही भारी बारिश के चलते कल इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई अवंतिका एक्सप्रेस को रतलाम से वापस इंदौर रवाना कर दिया गया था। इसी तरह पुणे एक्सप्रेस को वडोदरा में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया था। इसी तरह इंदौर-मुंबई दुरंतो को भी निरस्त कर दिया गया था। अगर आज भी मुबंई में तेज बारिश होती है तो मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनें निरस्त हो सकती हैं।