scriptरक्षाबंधन और ईद की भीड़…बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम | Rakshabandhan and Eid rush... IMC sanitizing the markets | Patrika News

रक्षाबंधन और ईद की भीड़…बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम

locationइंदौरPublished: Jul 30, 2020 10:54:56 am

Submitted by:

Uttam Rathore

कोरोना संक्रमण की रोकथाम, अब दिन में दो बार खाली किए जाएंगे लिटर बिन

रक्षाबंधन और ईद की भीड़...बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम

रक्षाबंधन और ईद की भीड़…बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम

इंदौर. ईद और राखी के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। न तो दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे और न ही खरीदार। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैल सकता है। भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने बाजारों को सैनिटाइज करने का फैसला लिया है। ये अभियान आज से ही शुरू हुआ। इसके अलावा बाजारों में लगे लिटर बिन को दो बार खाली किया जाएगा, ताकि इनके भरने पर कचरा और गंदगी न फैले।
शहर के मुख्य बाजार राजबाड़ा, सराफा, इमामबाड़ा के पीछे अटाला बाजार, सीतलमाता बाजार, इतवारिया, बर्तन बजार, मारोठिया, आड़ा बाजार, जेल रोड, गोपाल मंदिर के पास, पीपली बाजार, रानीपुरा, कृष्णपुरा पुल, जवाहर मार्ग, एमजी रोड, बड़ा गणपति, मरीमाता चौराहा, मालवा मिल, परेशीपुरा, पाटनीपुरा, पलासिया, रीगल, छावनी, अन्नपूर्णा रोड और भंवरकुआं क्षेत्र आदि जगह ईद व रक्षाबंधन त्योहार के चलते खरीदारों की भीड़ लग रही है। लोग न तो मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इस नियम का पालन करने में दुकानदार भी लापरवाही बरत रहे हैं। साथ ही कई दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर भी नहीं हैं। बाजारों में भीड़ के कारण फैलने वाले संक्रमण की रोकथाम के लिए निगम ने सैनिटाइजेशन करने का फैसला लिया है, जो कि शहर के मुख्य बाजारों, मार्गों, शॉपिग मॉल, मेनरोड पर होगा। अभियान आज से शुरू हुआ, जो कि बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक चलेगा। इसके लिए निगमायुक्त प्रतिभा पाल के आदेश पर वर्कशॉप विभाग ने सैनिटाइज वाहन उपलब्ध कराए है।
रक्षाबंधन और ईद की भीड़...बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम
सुबह व दोपहर में होंगे साफ
अब बाजारों और मुख्य मार्गों पर लगे लिटर बिन का कचरा दिन में दो बार खाली होगा। सुबह के साथ दोपहर 2 से शाम 4 के बीच लिटर बिन खाली होंगे। राह चलते लोग इधर-उधर कचरा न फेंकें, इसके लिए बाजारों, मुख्य मार्गों और अन्य कई जगहों पर निगम ने सड़क किनारे लिटर बिन लगाए हैं, लेकिन इनमें राहगीर तो कम आसपास के रहवासी और दुकानदार कचरा डालते हैं। इस कारण लिटर बिन भर जाते और खाली न होने पर कचरे के साथ गंदगी फैली रहती है।
रक्षाबंधन और ईद की भीड़...बाजारों को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम
रोको-टोको अभियान शुरू
शहर में निगम ने आज से रोको-टोको अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके तहत 50 ई-रिक्शा शहरभर में घूमकर कोरोना की रोकथाम के लिए मुंह व नाक पूरी तरह ढंककर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हैंड सैनिटाइज करने और साबुन-पानी से हाथ धोने की समझाइश देने के साथ अनाउंसमेंट कर रहे है। निगम के इस रोको-टोको अभियान में महिला ई-रिक्शा चालक भी शामिल है। ई-रिक्शा की जिन बाजारों, मुख्य मार्गों पर ड्यूटी लगाई गई है, वे वहां पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों व व्यापारियों को समझाइश भी दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो