script

श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर बांटेंगे पांच लाख लड्डू

locationइंदौरPublished: Aug 04, 2020 11:42:22 am

Submitted by:

Mohit Panchal

मंदिरों में होगी आरती, विधानसभा के हर मंदिर में पहुंचेगा राम मंदिर का मॉडल, पुजारी व भजन मंडलियों का होगा सम्मान

श्रीराम मंदिर के  भूमिपूजन पर बांटेंगे पांच लाख लड्डू

श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन पर बांटेंगे पांच लाख लड्डू

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण को सांवेर में महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंत्री की ओर से 5 लाख लड्डुओं की महाप्रसादी का वितरण होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, चुनाव संचालक मधु वर्मा और सावन सोनकर के मुताबिक श्रीराम मंदिर का सपना हमारे पूर्वजों ने भी देखा था। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष बाद ये घड़ी आई है। सपना साकार हो रहा है।
इस मौके पर सांवेर की जनता की भागीदारी और हर्ष अभिव्यक्ति हो, इसके लिए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की अगुवाई में भाजपा महोत्सव मनाएगी। प्रत्येक गांव और हर घर तक दस्तक देंगे। हर परिवार की भागीदारी के बावजूद कोविड सुरक्षा नियम का उल्लंघन नहीं होगा।
योजना के हिसाब से पूरी विधानसभा में पांच लाख लड्डुओं की महाप्रसादी का घर-घर वितरण होगा। एक पैकेट में दो लड्डू रहेंगे, जो कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वितरित करेंगे। मंदिरों में आरती का आयोजन होगा, तो मंदिर की कलाकृति लगाई जाएगी। मंदिर में सेवारत पुजारियों और भजन मंडलियों का सम्मान किया जाएगा। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जनता को अपने घरों में दीपक लगाने का आग्रह किया जाएगा।
सरकारी मंदिरों में बजेगी रामधुन, होगा सुंदरकांड

श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन की पूर्व संध्या को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से रामोत्सव मनाने की अपील है। इस पर अध्यात्म विभाग ने प्रदेश के शासकीय मंदिरों में लाउडस्पीकर पर रामधुन, सुंदरकांड और दीप प्र”वलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसको लेकर अब तक असमंजस की स्थिति थी। उस पर पर्यटन ,संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर के प्रयास से 4 व 5 अगस्त को सशर्त अनुमति प्रदान कर दी गई है। अध्यात्म विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि सभी को मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन होना जरूरी है।
संघ ने किया आह्वान

मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने आग्रह किया है कि शुभ अवसर को चिर स्मरणीय बनाने के लिए स्वयंसेवक सहित सभी समाजजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखें, अपने-अपने घरों पर भगवा पताका लगाएं। श्रीराम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। शाम को घर और मंदिरों में दीये लगाएं। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से दीपावली की तरह घरों में लाइट लगाने और दीप जलाने का आग्रह किया।

ट्रेंडिंग वीडियो